कार्तिक आर्यन मिला हॉटेस्ट वेजिटेरियन का ख़िताब, वहीं इसे अनुष्का ने जीता तीसरी बार
कार्तिक आर्यन मिला हॉटेस्ट वेजिटेरियन का ख़िताब, वहीं इसे अनुष्का ने जीता तीसरी बार
Share:

बॉलिवुड की बेहतरीन ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और टैलंटेड और क्यूट एक्टर कार्तिक आर्यन को पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (PETA) ने हॉटेस्ट इंडियन वेजिटेरियन चुना है. उन्हें माना गया है कि वो दोनों वेजिटेरिअन हैं. आइये आपको बता देते हैं ये पूरी खबर जो वायरल हो रही है. 

दरसल, जानवरों के प्रति लगाव के लिए पेटा हर साल स्टार्स को सम्मानित करती है। इसके लिए एक ऐनुअल पोल करवाया जाता है। इस पोल में फिल्म इंडस्ट्री से हॉटेस्ट वेजिटेरियन सिलेब को चुना जाता है। आपकी जानकारी के लीये बता दें इस साल पहली बार इसमें जगह बनाई है कार्तिक आर्यन ने और दूसरी हॉटेस्ट वेजिटेरियन सिलेब हैं अनुष्का शर्मा जो कि 2015 और 2017 में भी यह खिताब जीत चुकी हैं. इस बार ये ख़िताब फिर से उनके नाम हो गया है लेकिन इस बार साथ में कार्तिक आर्यन भी आ गए हैं.  

अनुष्का PETA ऐड कैंपेन का हिस्सा हैं जिसमें वह बताती हैं कि वह शाकाहारी हैं। इसके अलावा वह दिवाली पर पटाके छुड़ाने के भी खिलाफ हैं ताकि साउंड पलूशन से कुत्तों को दिक्कत न हो। इतना ही नहीं अनुष्का का जानवरों के प्रति यह लगाव अक्सर देखा जाता है और समय-समय पर इसके लिए वह आवाज भी उठाती हैं. अनुष्का हर वो काम करती हैं जिससे जानवरों को तकलीफ न हो. यह ख़िताब वो तीसरी बार जीत रही हैं. 

वहीं कार्तिक आर्यन जिनको सबसे सेक्सी वेजिटेरियन का खिताब मिला है वह भी जानवरों के प्रति सहानुभूति रखते हैं। कार्तिक बताते हैं, 'मीट इंडस्ट्री में जानवरों की एक पीड़ा और उनकी मौत के सिर्फ एक विडियो को देखकर मैं वेजिटेरियन बन गया। गाय, सुअर, चिकन और दूसरे जानवरों के लिए अगर हम कुछ कर सकते हैं तो उन्हें खाना बंद कर दें।' उनकी यही बात उन्हें ये ख़िताब दिला गई जो बहुत ही ख़ुशी की बात है. 

शुरू हुआ तैमूर का बर्थडे सेलिब्रेशन, सामने आई नई तस्वीरें

Husn Parcham : कटरीना ने लहराया हुस्न का परचम, लाल साड़ी में ढाया कहर

इस वेब सीरीज के साथ डिजिटल दुनिया में कदम रखने जा रहे है अर्जुन रामपाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -