अनुष्का शर्मा और कार्तिक आर्यन को नवाजा गया इस खिताब से
अनुष्का शर्मा और कार्तिक आर्यन को नवाजा गया इस खिताब से
Share:

फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी से फिल्मो की दुनिया में कदम रखने वाले अभिनेता कार्तिक आर्यन और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को जानवरों के लिए काम करने के लिए उन्हें एक खास अवॉर्ड से नवाजा गया है। सूत्रों की माने तो बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और अभिनेता कार्तिक आर्यन को देश के हॉटेस्ट वेजिटेरियंस के खिताब से नवाजा गया है। पशु संरक्षण के लिए बनी संस्था पीपुल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनीमल्स (पेटा) ने एक ऑनलाइन पोल करवाया था जिसके आधार पर ये नतीजा निकाला गया है। वही अनुष्का को वर्ष 2015 में भी हॉटेस्ट वेजिटेरियन सेलेब्स का खिताब मिला था और पिछले साल वो पेटा इंडियन पर्सन ऑफ द ईयर भी चुनी गईं थीं।

जानकारी के लिये बता दे अनुष्का शर्मा ने मुंबई के पास जानवरों के लिए रैन बसेरा बनाने और आतिशबाजी के शोर से जानवरों को बचाने के लिए मुहिम चला रखी है। साथ ही उन्होंने मुंबई में घोड़ा गाडिय़ों पर भी पाबंदी लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वेजिटेरियन होना उनके जीवन का सबसे अच्छा निर्णय था। इससे उनमें काफी ऊर्जा का संचार हुआ है और साथ ही जिंदगी भी अच्छी बन गई है।

वही मेल सेलेब्स में कार्तिक आर्यन को भी इस साल का हॉटेस्ट वेजिटेरियन का खिताब दिया गया है। सोनू के टीटू की स्वीटी के बाद से काफी लोकप्रिय हुए कार्तिक आर्यन के मुताबिक उन्होंने मीट उद्योग से जुड़ा एक वीडियो देखा था और उसमें जिस तरह से जानवर तड़प रहे थे उसे देखने के बाद उन्होंने शाकाहारी होने का फैसला किया।

इस वेब सीरीज के साथ डिजिटल दुनिया में कदम रखने जा रहे है अर्जुन रामपाल

Cheat India Trailer : इमरान हाश्मी ने बता दिया, 'नकल में ही अकल है'

यंहा कुछ इस तरह घूमते दिखे जॉन अब्राहम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -