उत्तर भारत में बर्फबारी, 10 डिग्री पहुंचा रात का पारा
उत्तर भारत में बर्फबारी, 10 डिग्री पहुंचा रात का पारा
Share:

भिंड: देश में इस समय मौसमी चक्रवात बना हुआ है और चारों ओर ठंड ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार बता दें कि उत्तर भारत में हुई बर्फबारी का असर चंबल में भी दिखाई देने लगा है और यही वजह है कि मंगलवार को अचानक ठंड बढ़ गई। वहीं बता दें कि पारा सीधे लुढ़ककर 10 डि. से पर पहुंच गया है। वहीं बता दें कि एक ही रात में 3 डिग्री पारे में गिरावट हुई है। पिछले चार दिनों की तुलना करें तो रात के पारे में 5 डिग्री तक की गिरावट रिकार्ड हुई है। वहीं दिन का तापमान 28 डिग्री रिकार्ड हुआ है।

फ़ारूक़ अब्दुल्ला का सवाल, जब राम विश्व के भगवान् हैं तो मंदिर सिर्फ अयोध्या में ही क्यों ?

यहां बता दें कि पिछले दो दिनों से ठंड का असर बढ़ गया है। पिछले 24 घंटे में रात के न्यूनतम तापमान में 1 डिसे और दिन के तापमान में 2 डिसे की गिरावट रिकार्ड की गई। इसके अलावा ठंड बढ़ने से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, जिला अस्पताल में लोगों को ठंड के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सहारनपुर में ढहा निर्माणाधीन पुल, दो मजदुर दबकर मरे कई घायल

गौरतलब है कि चक्रवात गाजा के आने से देश में कई स्थानों पर मौसम शुष्क हुआ है और बारिश भी हुई है। वहीं मौसम विभाग के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो पिछले साल 27 नवंबर को अधिकतम तापमान 28 डि.से और न्यूनतम तापमान 11 डि.से रिकॉर्ड किया गया था। वहीं मौसम विभाग की मानें तो रात 12 बजे बाद अचानक पारे में गिरावट शुरु हुई। रात 11 बजे न्यूनतम तापमान 9 डिसे था। 12 बजे पारा लुढ़ककर सीधे 10 पर पहुंच गया। इसके बाद फिर से तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने लगी। वहीं बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में ठंड अचानक ही बढ़ेगी। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 


खबरें और भी 

पश्चिम बंगाल: टीएमसी बनाएगी इलाके में कई सूर्य मंदिर

अब उपभोक्ताओं को सस्ता मिलेगा सिलेंडर, सब्सिडी नहीं आएगी खाते में

तेजप्रताप और ऐश्वर्या का तलाक बना हाईबोल्टेज ड्रामा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -