रोती नजर आई 'रामायण' की सीता, जानिए क्या है मामला?
रोती नजर आई 'रामायण' की सीता, जानिए क्या है मामला?
Share:

टीवी के चर्चित धार्मिक धारावाहिक 'रामायण' को आज भी लोग उतना ही पसंद करते हैं। कोरोना काल में जब इसका फिर से प्रसारण किया गया तो लोगों ने तब भी इसे जमकर देखा। सीरियल के हर एक कलाकार ने अपने अभिनय से उस भूमिका को जीवंत सा कर दिया। तभी तो ये स्टार आज भी जहां जाते हैं उन्हें उतना ही प्यार और सम्मान प्राप्त होता है। इन स्टार्स को देखकर लोग अपनापन सा महसूस करते हैं। ऐसा ही एक बार फिर से नजर आया जब सीता की भूमिका करने वालीं दीपिका चिखलिया मिथिला पहुंचीं।

दीपिका सीता की जन्मस्थली मिथिला से लौट रही थीं। उन्हें विदाई देने गांव वाले पहुंच गए। दीपिका गाड़ी में बैठी हैं तथा उनकी एक प्रशंसक पारंपरिक रस्में निभा रही हैं। गांववालों का इस तरह प्यार देखकर दीपिका स्वयं को संभाल नहीं पाईं तथा रोने लगीं। आंखों में आंसू लिए वह विदा लेती हैं। दीपिका ने कैप्शन में लिखा, 'मिथिला में... सीताजी की विदाई... उन्होंने वह सब किया जिससे मुझे यह महसूस हो कि मैं उनकी बेटी हूं। रामायण के दौर में खो गई।'

वही एक अन्य वीडियो में दीपिका बोलती हैं, 'क्या बोलूं, इतना प्यार दिया यहां पर कि मेरी आंख भर आई है। मुझे नहीं पता क्या कहूं।' दीपिका ने कहा कि उन्हें अंत में पीने के लिए पानी दिया क्योंकि बोलते हैं कि घर से बेटी को सूखा गला नहीं भेजते। वहां लोग मानते हैं कि वह सीता हैं। दीपिका के वीडियो पर एक शख्स ने कमेंट किया, 'यह भारतीय संस्कृति है। भारत के लोग दीपिका जी को बस टेलीविज़न में नहीं असल जिंदगी में सीता मैय्या मानते हैं।' एक अन्य ने कमेंट किया, 'जिसने माता सीता के सुंदर अद्भुत रूप को जीवंत साकार कर पर्दे पर उतार दिया वही तो इस प्रेम की सच्ची अधिकारी हैं।' इसी तरह कई लोगों ने एक्ट्रेस पर तरह तरह के कमेंट अपना प्यार लुटाया है।' 

एश्वर्या को अनफोलो करने पर आयशा ने तोड़ी चुप्पी 1 साल से चल रही खटपट

'अनुपमा' पर पारस कलनावत ने लगाए आरोप तो भड़का ये एक्टर, दिया करारा जवाब

दर्द में बीता एक्ट्रेस दीपिका का बचपन, ससुराल को लेकर कही ये बातें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -