करीना कपूर के जन्मदिन पर बहन करिश्मा ने अनोखे अंदाज में दी बधाई

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। करीना अपने जन्मदिन के विशेष अवसर पर फैमिली संग वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। करीना के खास दिन पर प्रशंसकों सहित बॉलीवुड जगत के कई स्टार्स उन्हें सोशल मीडिया पर विशेष अंदाज में जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। अब करीना की बहन करिश्मा कपूर ने अभिनेत्री संग बचपन की थ्रोबैक तस्वीरें साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karisma Kapoor (@therealkarismakapoor)

वही करिश्मा कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बहन करीना के जन्मदिन पर अभिनेत्री संग बचपन की दो थ्रोबैक तस्वीर साझा की हैं। तस्वीर में करिश्मा और करीना दोनों ही बहुत अडोरेबल लग रही हैं। तस्वीर में लिटिल करीना बेबी पिंक कलर की फ्रॉक पहने हुए मुस्कुराते हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं करिश्मा भी फ्रॉक पहने हुए कैमरा को पोज दे रही हैं। बचपन की तस्वीर में करीना एवं करिश्मा बहुत प्यारी लग रही हैं। 

करिश्मा ने तस्वीर के साथ विशेष कैप्शन लिखकर अपनी डार्लिंग सिस्टर करीना को बर्थडे विश किया है। करिश्मा ने लिखा, "हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगी। विश्व की सबसे अच्छी बहन को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मेरी लाइफलाइन। आपसे सबसे ज्यादा प्यार है।" वही बात यदि करीना के वर्क फ्रंट की करें तो वो शीघ्र ही आमिर खान संग मूवी लाल सिंह चड्ढा में दिखाई देगी। हाल ही में सेट से आमिर खान संग करीना की फोटोज सामने आई थीं। आपको बता दें कि लाल सिंह चड्ढा फिल्म फॉरेस्ट ग्रंप की आधिकारिक रीमेक है।

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म को लेकर आई ये बड़ी खबर, ख़ुशी से झूम उठेंगे फैंस

'बॉलीवुड में काम मिले ना मिले तो रत्ती भर फर्क नहीं पड़ता': दिलजीत दोसांझ

चली गई बप्पी लहरी की आवाज, खबरें वायरल होने पर सिंगर ने तोड़ी चुप्पी

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -