'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म को लेकर आई ये बड़ी खबर, ख़ुशी से झूम उठेंगे फैंस
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म को लेकर आई ये बड़ी खबर, ख़ुशी से झूम उठेंगे फैंस
Share:

बॉलीवुड फिल्म जगत में आने वाले दिनों में कई बेहतरीन फ़िल्में रिलीज होने वाली है, वही फॉरेन लोकेशंस में शूट हुए बॉलीवुड सांग्स हमेशा से ही ऑडियंस को पसंद आता रहा है। रणवीर सिंह एवं आल‍िया भट्ट की मूवी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के सांग्स के लिए भी ऐसी ही योजना बना रहे है। खबर है कि आल‍िया एवं रणवीर अपनी इस आगामी मूवी के सांग की शूट‍िंग रूस में करेंगे। वे शीघ्र ही मॉस्को के लिए रवाना होंगे। 

वही इस सांग को रेमो डिसूजा कोर‍ियोग्राफ करने वाले हैं। सूत्रों से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार, 'रेमो ने आल‍िया को उनकी डेब्यू मूवी स्टूडेंट ऑफ द ईयर में कोर‍ियोग्राफ किया था तथा इसल‍िए दोनों एक दूसरे को कगफि वक़्त से जानते हैं। मूवी की बोर्ड पर रेमो के आने से टीम काफी खुश है।' गौरतलब है कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म करण जौहर के डायरेक्शन में बन रही है। उन्होंने चार वर्ष के पश्चात् वापस डायरेक्शन में अपना कदम बढ़ाया है। 

वही उन्होंने पिछली बार 2016 में ऐ दिल है मुश्क‍िल फिल्म का डायरेक्शन किया था। इसमें रणवीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय लीड किरदार में थे। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी मूवी में आल‍िया और रणवीर के अतिरिक्त शबाना आज्मी, धर्मेंद्र और जया बच्चन होंगे। इस मल्टी स्टारर फिल्म के लिए प्रशंसक बहुत उत्साहित हैं। बीते दिनों रणवीर सिंह ने सेट से धर्मेंद्र की तस्वीर साझा की थी। वहीं धर्मेंद्र ने भी मूवी में अपनी वापसी को अच्छा एक्सपीरियंस बताया था। 

चली गई बप्पी लहरी की आवाज, खबरें वायरल होने पर सिंगर ने तोड़ी चुप्पी

2 महीने बाद जेल से बाहर आए राज कुंद्रा

राज कुंद्रा को जमानत मिलने के बाद बेटे वियान ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट, जताया इनका आभार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -