श्रद्धा कपूर ने खरीदी नई कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
श्रद्धा कपूर ने खरीदी नई कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपनी काल कलेक्शन में एक और लग्जरी और स्पोर्ट्स कार को जोड़ लिया है। हाल ही में श्रद्धा कपूर ने Lamborghini Huracan Tecnica को खरीदा है। सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर की नई कार के साथ कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। श्रद्धा कपूर की दोस्त ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में बताया है कि बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने दशहरे के मौके पर ये लग्जरी कार खरीदी है। इस कार का रेट 4 करोड़ रुपए है। श्रद्धा कपूर की दोस्त पूजा चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें साझा की। 

श्रद्धा कपूर ने विजय दशमी के अवसर पर Lamborghini Huracan Tecnica को खरीदा है तथा सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें वायरल हो रही है। पूजा चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम ने एक पोस्ट जारी किया। इस पोस्ट में लिखा कि सुपर टेलेंटेड श्रद्धा कपूर को Lamborghini Huracan Tecnica डिलिवर करने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा कि लंबोर्गिनी को एक टेलेंटेड महिला को बेची गई है। इस पर श्रद्धा कपूर ने जवाब भी दिया है। 

श्रद्धा कपूर ने जवाब दिया है। उन्होंने पूजा चौधरी की पोस्ट पर धन्यवाद करते हुए लिखा कि इस पोस्ट के लिए बहुत शुक्रिया। उन्होंने आगे लिखा कि एक इंस्पायरिंग बॉस महिला से इस प्रकार के शब्द बहुत मायने रखते हैं। आपको बता दें कि इस कार को भारत में अगस्त 2022 में लॉन्च किया था। ये कार Huracan EVO तथा Huracan STO के बीच आती है। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, इस कार की टॉप स्पीड 325 किलोमीटर प्रति घंटा और ये कार 0-100 की रफ्तार 3।2 सेकंड में ही पकड़ लेती है। 

33 साल बाद एक साथ दिखेगी रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की जोड़ी, एक्टर ने शेयर की स्पेशल पोस्ट

50 सालों के इतिहास में पहली बार किसी महिला ने किया रावण के पुतले का दहन, कंगना रनौत के आगे टेक दिए घुटने

पत्नी आलिया को कंट्रोल करते है रणबीर कपूर, खुद एक्टर ने किया खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -