लड़की की गरीबी का फायदा उठाकर रईसजादों ने किया दुष्कर्म और लगा दी ड्रग्स की लत
लड़की की गरीबी का फायदा उठाकर रईसजादों ने किया दुष्कर्म और लगा दी ड्रग्स की लत
Share:

इंदौर: आजकल अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यह मामला इंदौर का है। इस मामले में एक पंद्रह साल की नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। ऐसे में अब सामूहिक दुष्कर्म के बाद और भी चौकाने वाली बात सामने आई है। आपको हम यह भी बता दें कि यह मामला रईसजादों के सिंडीकेट और नशे की चमक-दमक भरी दुनिया के पीछे के रहस्य को बताता है। इस मामले में रईसजादे लड़के लड़की के साथ काफी समय तक सामूहिक दुष्कर्म करते रहे और उसे नशे का आदी भी बना दिया। इस मामले में पीड़िता माता-पिता और बहन के साथ रहती है। बताया जा रहा है गरीबी के कारण सुख-सुविधाओं का अभाव है और इसी वजह से उसे चमक-दमक वाली जिंदगी आकर्षित करती थी।

बीते 14 नवंबर 2020 को वह घर के पीछे मैदान में घूम रही थी तभी यहां अमन गजनी अपने कुछ दोस्तों के साथ नशा कर रहा था। उस दौरान उसके पास एक महंगी बाइक खड़ी थी और बाइक देखकर लड़की उनके पास चली गई। उसके बाद उसने देखा लड़कों के पास महंगा मोबाइल था, जिस पर वह गेम खेल रहे थे। वहीं उस दौरान लड़की को देख उन्होंने माेबाइल आगे बढ़ाया और पूछा- 'क्या तुम्हें भी गेम खेलना है।' इसके बाद लड़की ने हामी भर दी। बाद में लड़के उसे बाइक पर बैठाकर बिंदु आंटी के घर ले गए। वहां सारा नशे का सामान मौजूद था। उस दौरान घर में धुएं का छल्ला उड़ रहा था। वहां कुछ लड़के ब्राउन शुगर पी रहे थे। जैसे ही धुएं का छल्ला बनता लड़की ने देखा तो उसके अंदर उत्सुकता बढ़ गई। फिर गजनी ने उसे नशे करने के लिए कहा। सभी ने मिलकर लड़की को ब्राउन शुगर का नशा कराया गया उसके बाद जैसे ही लड़की बेहोश होने लगी तो दो से तीन युवकों ने बिंदु के घर पर ही उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब लड़की होश में आई तो गजनी ने उसे और ब्राउन शुगर दिया।

उसके बाद बाइक पर कुछ देर घुमाने के बाद सभी ने लड़की को घर छोड़ दिया। यह सिलसिला चलता रहा लेकिन इसी बीच पिता ने बेटी पर नजर रखनी शुरू कर दी। एक दिन लड़की के पिता ने बेटी को गजनी की बाइक पर घूमते देख लिया। उसके बाद पिता ने उसका घर से निकलना बंद कर दिया। लड़की को ड्रग्स की लत लगी थी इस कारण लड़की मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। अंत में परेशान पिता बेटी को लेकर भोपाल चाइल्ड लाइन पहुंचे। वहां से इंदौर आकर उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। वहीं उसके बाद 27 दिसंबर की सुबह लड़की अपने घर से बिना बताए भाग गई और एक जनवरी को वापस लौटी।

यह सब देखकर पिता उसे साथ लेकर सीधे विजय नगर थाने पहुंचे और यहां पुलिसकर्मी धनवंतरी ने पुलिस से शिकायत करने और लड़की को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाने की सलाह दी। अब पुलिस ने चार आरोपी सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

तमिलनाडु में गरजे राहुल गांधी, कहा- मोदी सरकार के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे

भोपाल: किसान आंदोलन के समर्थन में आज राजभवन का घेराव करेगी कांग्रेस पार्टी

क्रेन की खराबी से मेघालय में हुआ हादसा

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -