भोपाल: किसान आंदोलन के समर्थन में आज राजभवन का घेराव करेगी कांग्रेस पार्टी
भोपाल: किसान आंदोलन के समर्थन में आज राजभवन का घेराव करेगी कांग्रेस पार्टी
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता आज भोपाल में राजभवन का घेराव करने वाले हैं। बताया जा रहा है आज दोपहर 11 बजे सभी कार्यकर्ता जवाहर चौक में एकत्रित होने वाले हैं। एकत्र होकर सभी पैदल मार्च करते हुए राजभवन के लिए रवाना होंगे। आप सभी को हम यह भी बता दें कि घेराव भोपाल में दोपहर 12 बजे होगा। यह घेराव कृषि कानूनों के विरोध और देश में चले रहे किसान आंदोलन के समर्थन में होने वाला है।

इसे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं सहित प्रदेश एवं जिलों से आये कांग्रेस कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल होने वाले हैं। घेराव के दौरान दिल्ली की सीमाओं पर मरने वाले किसानों को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी। इस बारे में बात करते हुए प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय प्रशासन प्रभारी राजीव सिंह ने कहा, 'विभिन्न क्षेत्रों ने आने वाले कांग्रेस के कार्यकर्ता सुबह 11 बजे जवाहर चैक स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। वहां से एक रैली के रूप में प्रदर्शन करते हुए राजभवन तक पैदल कूच करेंगे। राजभवन का घेराव करेंगे।'

वैसे हम आपको यह भी बता दें कि आज नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती है। ऐसे में प्रदेश एवं जिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सुबह 10:30 बजे राजधानी भोपाल के ओल्ड सुभाष स्कूल के सामने स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि दे चुके हैं। वहीं हाल ही में युवा कांग्रेस मीडिया विभाग मध्यप्रदेश के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने एक बयान में कहा है कि, 'राजभवन घेराव के लिए युवक कांग्रेस ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली है। पूरे प्रदेश भर से हमारे कार्यकर्ता, पदाधिकारी और नेता भोपाल पहुंच चुके हैं। उनसे आगामी रणनीतियों पर चर्चा भी हो चुकी है। हम इस गूंगी बहरी सरकार के खिलाफ किसानों की आवाज को बुलंद करने अपना मोर्चा खोलेंगे।'

भोपाल: किसान आंदोलन का समर्थन करने धरने पर बैठे किसान, पुलिस ने उठाया

वो समय जब महात्मा गांधी जी ने भी नेताजी सुभाष चंंद्र बोस से मान ली थी हार...

महिला पुलिसकर्मी ने पुलिसवाले पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -