शॉकिंग! मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की हुई हार्ट सर्जरी, इस एक्ट्रेस ने दी खबर
शॉकिंग! मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की हुई हार्ट सर्जरी, इस एक्ट्रेस ने दी खबर
Share:

टीवी के मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के प्रशंसकों के लिए एक बुरी खबर आ रही है। दरअसल, सुनील की हार्ट सर्जरी हुई है। इसकी पूरी खबर मशहूर अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने ट्वीट के माध्यम से दी। सिमी भी कॉमेडियन की काफी बड़ी फैन हैं। सिमी ने लिखा, "मुझे यह जानकार हैरानी हुई कि सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी हुई है। जो मनुष्य हमें हंसाता है तथा दिल को खुशियों से भर देता है, वह आज इस प्रकार से हैं। यह सुनकर मेरा दिल टूट गया। प्रार्थना करूंगी कि वह शीघ्र से शीघ्र ठीक हो जाएं। इनका टैलेंट अद्भुत है। तथा मैं हमेशा से ही इनकी बहुत बड़ी प्रशंसक रही हूं।"

बता दे कि कॉमेडियन सुनील ग्रोवर फिल्म 'प्यार तो होना ही था' में अजय देवगन संग दिखाई दिए थे। सुनील इस फिल्म में बेहद ही छोटे किरदार में थे। फिल्म में सुनील नाई कि भूमिका में थे, जो अजय देवगन की दाढ़ी बनाता है। अब यह अभिनेता टेलीविज़न और फिल्म दोनों ही इंडस्ट्री में बड़ा नाम बन चुका है। बीते वर्ष सुनील ने बतौर लीड अपना डिजीटल डेब्यू भी किया है।

जी5 की क्राइम-कॉमेडी सीरीज ‘सनफ्लॉवर’ में सुनील दिखाई दिए थे। इस सीरीज का डायरेक्शन विकास बहल ने किया था। इसके अतिरिक्त सुनील ग्रोवर बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में भी दिखाई दिए थे। तकरीबन लीड किरदार अदा करने वाले सुनील के अभिनय की हर ओर प्रशंसा हुई थी। ऑडियंस को इनका किरदार बहुत पसंद आया था। यहां तक कि क्रिटिक्स के बीच भी इनके काम को पसंद किया गया था। 

मराठी अभिनेत्री गायत्री दातार ने इस शो के साथ हिंदी टीवी की शुरुआत की

रेड स्ट्रैपलेस बॉडीकॉन ड्रेस में निक्की तंबोली ने कराया जबरदस्त फोटोशूट, फैंस हुए दीवाने

रोमांटिक अंदाज में राकेश बापट ने किया शमिता को बर्थडे विश, देंखे ये जबरदस्त तस्वीरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -