ननद के जन्मदिन में दिखा दीपिका का बेबी बंप, वायरल हुई फोटो
ननद के जन्मदिन में दिखा दीपिका का बेबी बंप, वायरल हुई फोटो
Share:

टेलीविज़न की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ खबरों में छाई रहती हैं। इन दिनों दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर ख़बरों में हैं। दीपिका एवं शोएब इब्राहिम ने 2018 में शादी की थी। तब से दीपिका की प्रेग्नेंसी के अनुमान लगते रहे हैं, हालांकि अब खबर पक्की बताई जा रही है। हाल ही में ननद सबा इब्राहिम के जन्मदिन में स्पॉट किया गया। इस बीच दीपिका की एक तस्वीर और वीडियो सामने आया है जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। दीपिका के प्रशंसकों ने उनका बेबी बंप नोटिस किया और तब से सोशल मीडिया पर दीपिका की प्रेगनेंसी की खबर फैल गई है।

दरअसल 23 दिसंबर 2022 को शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम का जन्मदिन था। बर्थडे सेलिब्रेशन में दीपिका एवं शोएब भी सम्मिलित हुए थे। यहां सबकी नजरें दीपिका कक्कड़ पर ही थीं। तस्वीर एवं वीडियो में दीपिका के चेहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। वो हल्की मोटी भी लग रही हैं। वहीं दीपिका का बेबी बंप भी वीडियो में नजर आ रहा है। पार्टी में दीपिका कक्कड़ ने गाउन पहना था। जो बहुत लूज फिट था। दीपिका ने इसके साथ लॉन्ग ओवर कोट पहना था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dipika (@ms.dipika)

हालांकि इस बीच दीपिका कैमरे की नजरों से बचती नजर आई। दीपिका के बेबी बंप को उनके प्रशंसकों ने भी नोटिस किया है। एक शख्स ने लिखा है- “मुझे लगता है कि दीपिका प्रेग्नेंट हैं। बेबी बंप निकल रहा है।” दीपिका ने सबा को बर्थडे विश करते हुए एक पोस्ट साझा  किया है। तस्वीर में दीपिका कक्कड़ ननद सबा और उनके पति खालिद के साथ पोज दे रही हैं। वहीं फोटो साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा है- हैप्पी बर्थडे सबा। ये वाला जन्मदिन बहुत खास है, क्योंकि आप अपनी जिंदगी के प्यार की पत्नी हो। तेरी जिंदगी ऐसे ही हमेशा खुशियों से भरी रहे। तू हमेशा ऐसे ही मुस्कुराती रहे।

KBC में झलका विकास खन्ना का दर्द, बोले- 'ट्विटर पर पड़ती है गालियां...'

ऐसी ड्रेस पहनकर नाची 'संध्या बींदणी', वीडियो देख चौंके लोग

दुबई जाते ही पाखी ने दिखाया अपना असली रंग, पहन डाली ये ड्रेस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -