शिवराज सिंह चौहान से लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष तक ने दी PM मोदी को जन्मदिन की बधाई
शिवराज सिंह चौहान से लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष तक ने दी PM मोदी को जन्मदिन की बधाई
Share:

आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में उन्हें हर तरफ से जन्मदिन की बधाइयां मिल रहीं हैं। नेता, मंत्री, विधायक, सेलेब्स सभी PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इसी लिस्ट में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्यपाल मंगुभाई पटेल भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भी शामिल है। इन सभी ने PM मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए स्वस्थ दीर्घ जीवन की कामना की है।

आप देख सकते हैं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी मैन ऑफ आइडियाज हैं। उन्होंने भारत की गरिमा संपूर्ण विश्व में बढ़ाई है। उन्होंने जिस तरह से कोरोना महामारी का मुकाबला कर कम से कम क्षति के सिद्धांत पर कार्य किया उससे उनके सक्षम नेतृत्व के प्रमाण मिलते हैं। उन्होंने वर्षों दशकों से लंबित राष्ट्र की समस्याओं के समाधान के मार्ग तलाश किए। देश के नागरिक भी उन्हें अभूतपूर्व नेतृत्व वाले प्रधानमंत्री के रूप में स्वीकार कर चुके हैं। आज प्रत्येक क्षेत्र में राष्ट्र विकास की ओर अग्रसर है।'

वहीं दूसरी तरफ राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने PM मोदी को शुभकामनाएं देते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी को विश्व क्षितिज पर सूर्य की भांति प्रकाश ऊर्जा के पुंज के रूप में देखकर हम सभी देशवासी गौरवान्वित हैं। उनके नेतृत्व में सबका साथ, सबका-विकास विश्वास के साथ देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। नई शिक्षा नीति के द्वारा देश को ज्ञान की सुपर पॉवर बनने का कार्य पूरी गति से चल रहा है। आत्म-निर्भर मजबूत भारत हर देशवासी का संकल्प बन गया है।'

इसी के साथ भाजपा प्रदेषाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, ''भारत को विश्वगुरू बनाने के लिए कर्तव्यपथ पर अग्रसर, करोड़ों भारतीयों के विश्वास गौरव के केन्द्र, गरीबों - वंचितों, शोषितों की प्रगति के लिए समर्पित भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें आत्मीय बधाई एवं मंगलकामनाएं।''

कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन को पूरा हुआ 1 साल, दिल्ली में आज भी जारी प्रदर्शन

भारती सिंह ने हर्ष लिंबाचिया के साथ मिलकर लॉन्च किया यूट्यूब चैनल

कनिपकम मंदिर में विनायक भ्रामोत्सव 30 सितंबर को होगा समाप्त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -