दुनिया पर राज करती हैं टीवी की यह हसीनाएं
दुनिया पर राज करती हैं टीवी की यह हसीनाएं
Share:

टीवी इंड्स्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेसेज हैं जिनकी फैन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड हसीना से कम नहीं है।इसके साथ ही  इन एक्ट्रेसेट की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। वहीं अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसी ही कुछ टीवी अदाकाराओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने फैंस के दम पर सोशल मीडिया पर राज करती हैं।
 
दीपिका कक्कड़
दीपिका कक्कड़ सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं। यही वजह है कि फैंस दीपिका कक्कड़ की सोशल मीडिया पोस्ट का इंतजार करते हैं। इस समय दीपिका कक्कड़ के सोशल मीडिया पर 1.7 मिलियन फैंस मौजूद हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी
सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में नजर आ चुकी दिव्यांका त्रिपाठी भले ही इस समय किसी शो में न नजर आ रही हो लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर 12 मिलियन फैंस दिव्यांका त्रिपाठी को फॉलो करते हैं।
 
शिवांगी जोशी
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' स्टार शिवांगी जोशी भले ही सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव न रहती हों लेकिन उनके चाहनेवालों की जरा भी कमी नहीं है। इंस्टाग्राम पर शिवांगी जोशी के 2.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। शिवांगी जोशी के फॉलोअर्स की ये संख्या लगातार बढ़ ही रही है।

रुबीना दिलाइक
रुबीना दिलाइक भी सोशल मीडिया की सबसे चहेती अदाकाराओं में से हैं, जिनकी हर अदा पर फैंस जान छिड़कते हैं। इसके साथ ही रुबीना दिलाइक की फैन फॉलोइंग 2.1 मिलियन है।

श्रद्धा आर्या
जी टीवी के सुपरहिट सीरियल कुंडली भाग्य स्टार श्रद्धा आर्या भी किसी सुपरस्टार की तरह जबरदस्त फैन फॉलोइंग रखती हैं। वहीं यही वजह है कि सोशल मीडिया पर श्रद्धा आर्या की हर तस्वीर पर लाइक्स और कमेंट्स की बरसात होती है।

हिना खान
कोमोलिका के नाम से मशहूर हिना खान टीवी इंडस्ट्री की उन हसीनाओं में से एक हैं जो बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं। इसके अलावा हिना खान कांस फिल्म फेस्टिवल में भी हिस्सा ले चुकी हैं। वहीं यही वजह है कि समय के साथ-साथ हिना खान की फैन फॉलोइंग भी बढ़ती चली जा रही है। इस समय हिना खान को इंस्टाग्राम पर 7.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

एरिका फर्नांडिस
सीरियल कसौटी जिंदगी के 2 की प्रेरणा यानी एरिका फर्नांडिस भी फैन फॉलोइंग के मामले में किसी से कम नहीं हैं। एरिका फर्नांडिस को इंस्टाग्राम पर 2.5 मिलियन फैंस फॉलो करते हैं।

रश्मि देसाई
बिग बॉस 13 ने रश्मि देसाई को एक नई पहचान दी है। इसके साथ ही बिग बॉस 13 के बाद रश्मि देसाई की फैन फॉलोइंग में इजाफा देखने को मिला था। 3.3 मिलियन फॉलोअर्स के साथ रश्मि देसाई भी सोशल मीडिया पर राज करती हैं।

सुरभि चांदना
इश्कबाज स्टार सुरभि चांदना का सीरियल संजावनी भले ही टीवी पर कुछ खास कमाल ना दिखा पाया हो लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग पर इस बात का जरा भी असर नहीं पड़ा है। सुरभि चांदना को भी सोशल मीडिया पर फैंस का भरपूर प्यार मिलता है।

मशहूर एक्ट्रेस है रामायण के राम अरुण गोविल की भाभी

विग पहनने का अफसोस नहीं है पारस छाबरा को

मशीनों की आवाज से आज भी डरती है भारती सिंह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -