प्रियंका चोपड़ा के गाने पर शिल्पा ने किया नागिन डांस, वीडियो वायरल
प्रियंका चोपड़ा के गाने पर शिल्पा ने किया नागिन डांस, वीडियो वायरल
Share:

टीवी डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर 4' को इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है। शो में इन दिनों धमाके पर धमाके हो रहे हैं। अब हाल ही में शो में एक बार फिर शिल्पा शेट्टी ने गीता कपूर और गेस्ट फराह खान संग मिलकर जलवा बिखेरा है। जी हाँ, हाल ही में वायरल हो रहे एक वीडियो में वह अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'दोस्ताना' के गाने 'देसी गर्ल' पर थिरकती नजर आ रहीं हैं। इस समय शिल्पा शेट्टी के इस लेटेस्ट डांस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया है जो आप देख सकते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

इस वीडियो की शुरुआत में शिल्पा, फराह और गीता कपूर संग मिलकर डांस करती देखी जाती हैं और इसके बाद शो के कंटेस्टेंट्स भी इसका हिस्सा बन अलग-अलग अंदाज पेश करते हैं। वैसे इस दौरान फराह खान सबसे पहले 'देसी गर्ल' का हुक स्टेप करती हैं, और इसी को शिल्पा और गीता फॉलो करती हैं। वहीँ इसके बाद शिल्पा को गाने पर 'नागिन' डांस का ट्विस्ट डालते देखा जाता है। इस समय इंटरनेट पर तीनों का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

आप सभी जानते ही होंगे शिल्पा काफी समय तक शो से नदारद रहीं थीं, हालाँकि अब वह शो में लौट आईं हैं तो शो में रौनक भी लौट आई है। आप जानते ही होंगे बीते 19 जुलाई को पॉर्नोग्राफी केस में हुई पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। वहीँ बीते दिनों ही शिल्पा शो में वापस लौटी हैं और उन्हें अब अक्सर ही डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर 4' पर तहलका मचाते देखा जा रहा है।

प्रेमिका से मिलने गए युवक की निर्मम हत्या, बोरे में बंद मिली लाश

इन स्टूडेंट्स के लिए आज से खुल रहा JNU, जारी हुई गाइडलाइन्स

MP: ASP की सूझबूझ से बची युवती की जान और आबरू, जानिए क्या है मामला?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -