अब यूपी के नारी संरक्षण गृह से बचाई गई 24 लड़कियों की ज़िंदगी
अब यूपी के नारी संरक्षण गृह से बचाई गई 24 लड़कियों की ज़िंदगी
Share:

देवरिया : देह व्यापार के मामले एक के बाद एक सामने आ ही रहे हैं. अभी हाल ही में मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कुछ लड़कियों को बचाया गया था उसी तरह एक और मामला सामने आया है जिसमें कई लड़कियों को देह व्यापर से निकाला गया है. जिसकी हाल ही में खबर मिली है. ये मामला देवरिया नारी संरक्षण गृह का जहाँ पर लड़कियों से देह व्यापर कराया जा रहा था.

क्या है आर्टिकल 35A और क्यों रहा इसका विरोध ?

दरअसल, उत्तर प्रदेश के देवरिया नारी संरक्षण गृह में देह व्यापार चल रहा था जिसकी जानकारी पुलिस को रविवार के दिन लगी. संरक्षण गृह से भागी एक बालिका ने रविवार शाम को यह जानकारी दी. जब वह लड़की भाग कर पुलिस थाने पहुंची तो पुलिस ने तुरंत ने छापा मारा और देखा तो वहां से फिर भी 18 लड़कियां गायब मिली. इस गृह को चलने वाली महिला और उसके पति को को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

मप्र में सवा लाख युवाओं को रोजगार देंगी शिवराज सरकार

इस पर  देर रात पुलिस अधीक्षक रोहन पी. कनय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मां विंध्यवासिनी महिला एवं बालिका संरक्षण गृह की सूची में 42 लडकियां दर्ज हैं लेकिन जब छापा मारा गया तो वहां पर सिर्फ 24 लड़कियां ही मिली. इस गृह के बारे में लम्बे समय से शिकायत मिल रही थी और साल 2017 में इसकी मान्यता समाप्त कर दी गई थी लेकिन संचालिका हाईकोर्ट से स्थगनादेश लेकर इसे चला रही थी.

इस पर गिरफ्तार हुई संचालिका गिरिजा त्रिपाठी और उनके पति मोहन उन लड़कियों और के बारे में कोई खास जवाब नहीं दे रहे हैं. वहीं एसपी ने बताया कि बिहार के बेतिया जिले की 10 साल की बच्ची देर शाम को किसी तरह संरक्षण गृह से निकलकर महिला थाने पहुंची जिसके बारे में पुलिस को जानकारी मिली.

खबरें और भी..

1125 विशेष कछुओं के साथ 3 संदिग्ध गिरफ्तार

अपराधियों के लिए हुई मुश्किल पुलिसथानों से होंगे फिंगरप्रिंट लिंक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -