कार्यकर्ताओं से बोली शीला दीक्षित- दिल्ली की सातों सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराना है
कार्यकर्ताओं से बोली शीला दीक्षित- दिल्ली की सातों सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराना है
Share:

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी से गठबंधन की अटकलों के बीच कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सातों सीटों पर कांग्रेस का परचम हमें लहराना है। यही वक्त की आवश्यकता भी है। हम सबको मिलकर इसे संभव करना है। हाथ के साथ साइकिल यात्रा कैंपेन को हरी झंडी दिखाते वक्त शीला ने यह बयान देकर एक बार फिर आप से गठबंधन की चर्चा पर विराम लगाया। 

विश्व बैंक ने दिया पाकिस्तान को झटका, 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर का कर्ज रोका

कुछ ऐसा बोली शीला दीक्षित 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हालांकि उन्होंने इस फैसले को आलाकमान पर छोड़ा है। उन्होंने कहा कि साइकिल यात्रा से हम पार्टी की विचारधारा को दिल्लीवासियों तक पहुंचाएंगे। मादीपुर से साइकिल यात्रा को झंडी दिखाने के मौके पर शीला दीक्षित ने यह भी कहा कि देश ही नहीं, दुनिया में भी यही माना जाता है कि कांग्रेस बिना किसी भेदभाव या स्वार्थ के देश की आवाम के लिए काम करती है। इसी अंदाज के साथ हम घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क साधेंगे। 

समाजवादी रथ पर चढ़कर निकले मुलायम सिंह, पूरी की नामांकन प्रक्रिया

शीला ने गिनाई कांग्रेस की उपलब्धि 

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की न्यूनतम आमदनी गारंटी योजना का जिक्र करते हुए शीला दीक्षित ने कहा कि विश्व में संभवत यह अपने आप में पहली योजना है, जो करोड़ों परिवारों का जीवन स्तर आर्थिक रूप से सुधारकर उन्हें सम्मान के साथ जीवन यापन की सुविधा प्रदान करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हमें गर्व के साथ दिल्ली में कांग्रेस शासनकाल में अर्जित की गईं उपलब्धियों के विषय में दिल्ली की जनता को बताना और याद दिलाना है।

बीजेपी ने की चुनाव आयोग से शिकायत, कहा- प. बंगाल के वोटरों में भय का माहौल

तमिलनाडु में आयकर विभाग की बड़ी कार्यवाही, छापेमारी में मिली बोरे में भरी नोटों की गड्डियां

नासा से बताया भारत के मिशन शक्ति के कारण अतंरिक्ष में फैल गए मलबे के 400 टुकड़े

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -