विश्व बैंक ने दिया पाकिस्तान को झटका, 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर का कर्ज रोका
विश्व बैंक ने दिया पाकिस्तान को झटका, 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर का कर्ज रोका
Share:

इस्लामाबाद : विश्व बैंक ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान में जल संसाधन परियोजना के लिए 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर का कर्ज फिलहाल रोक दिया है। इस अहम परियोजना को दिए जाने वाले कर्ज को स्थगित करने के विश्व बैंक के फैसले का मुख्य कारण इसकी प्रगति और नियंत्रण में कमी बताया गया है। विश्व बैंक प्रवक्ता मरियम अल्ताफ के मुताबिक परियोजना को 30 दिनों के लिए निलंबित किया गया है।

दाऊद की बहन हसीना के फ्लैट की हुई नीलामी, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश...

कुछ ऐसा है मामला  

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्व बैंक के साथ बलूचिस्तान एकीकृत जल संसाधन प्रबंधन और विकास परियोजना पर तीन साल पहले हस्ताक्षर किए गए थे। बैंक ने इस परियोजना की 20 करोड़ 97 लाख डॉलर की अनुमानित लागत में से 20 करोड़ डॉलर को कवर करने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की थी। लेकिन बैंक ने परियोजना के प्रबंधन में प्रगति, निधियों के वितरण, नागरिक कार्यों के साथ आगे बढ़ना और नियंत्रण में कई कमियों को पाया। 

ये है दुनिया की सबसे बड़ी कंघी, ऐसे किया जाता है हेअरकट

तत्काल प्रभाव से किया स्थगित

जानकारी के अनुसार एक बयान के मुताबिक विश्व बैंक ने इस परियोजना को तुरंत प्रभाव से स्थगित कर दिया है और अगले 30 दिनों तक बलूचिस्तान सरकार के साथ काम करने की पेशकश की है ताकि गुंजाइश तथा शासन व्यवस्था को और अधिक वास्तविक रूप से पुनर्गठन कर प्रांत को स्थायी जल प्रबंधन दिया जा सके।

नेपाल में तूफ़ान ने ढाया कहर, अब तक 31 की मौत 400 घायल

विजय माल्या को सता रहा है गिरफ्तारी का डर, किए ऐसे ट्वीट

सतना के 11 बच्चों ने किया बड़ा कारनामा, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -