दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा पर शत्रुघ्न सिन्हा का वार, कहा- झूठे वादे करती है मोदी सरकार
दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा पर शत्रुघ्न सिन्हा का वार, कहा- झूठे वादे करती है मोदी सरकार
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली विधासभा चुनाव के मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, नेताओं की बायनबाजी भी तेज होती जा रही है। बीते कुछ दिनों से भाजपा के कई नेता अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। फिल्म अभिनेता और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने मंगलवार को दिल्ली के द्वारका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार आदर्श शास्त्री को लेकर लोगों के बीच अपनी प्रतिक्रिया रखी। शत्रुघ्न सिन्हा ने रामलीला मैदान दुर्गा पार्क में एक जनसभा को संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला।

कांग्रेस प्रत्याशी आदर्श शास्त्री के प्रचार करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि, 'जब मैं लॉलीपॉप पॉलिटिक्स की बात करता हूं, तो याद रखना आदर्श शास्त्री के व्यक्तित्व की बौखलाहट से अच्छे-अच्छे लोग बौखलाएंगे, तरह-तरह के वादे करेंगे। जहां नदियां नहीं होंगी वहां भी ब्रिज बनाने के वादे किए जाएंगे।' आदर्श शास्त्री को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि जितना कार्य इस क्षेत्र में आदर्श ने किया है, उतना किसी और नेता ने कभी नहीं किया।

भाजपा के अलावा आप पर भी शत्रुघ्न सिन्हा ने अपना गुस्सा प्रकट किया। इसके साथ ही उन्होंने इस बार हो रहे दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सबसे मजबूत पार्टी बताया है। वहीं रविवार शाम गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे चुनाव प्रचार के दौरान भी शत्रु ने विपक्षों पर जमकर हमला बोला। सिन्हा ने कांग्रेस प्रत्याशी अरविंदर सिंह लवली को समर्थन देने की अपील की। वहीं संगम विहार क्षेत्र से उम्मीदवार पूनम आजाद को लेकर भी शत्रुघ्न सिन्हा ने लोगों के बीच अपनी बात रखी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव: राष्ट्रवाद पर 'आप' का फोकस, सफाईकर्मी की मौत पर एक करोड़ का मुआवज़ा

कैलिफोर्निया में बस पर हुई अंधाधुंध फायरिंग, जानिए पूरा मामला

महिला को कोरोना का लक्षण छुपाना पड़ा भारी, पुलिस ने हिरासत में लिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -