'शर्मा जी UP आएंगे, देवरिया जाएंगे, आग लगाएंगे', प्यार का इजहार करते हुए अर्शी खान ने दी सरेआम धमकी
'शर्मा जी UP आएंगे, देवरिया जाएंगे, आग लगाएंगे', प्यार का इजहार करते हुए अर्शी खान ने दी सरेआम धमकी
Share:

मनोरंजन जगत की मशहूर अदाकारा अर्शी खान के सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें एक नहीं बल्कि पांच वीडियो हैं जिनमें खुलेआम किसी शर्मा जी को अर्शी खान प्यार का इजहार करने के साथ चेतावनी देती दिखाई दे रही हैं। हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि ये वीडियो किसके लिए बनाए गए हैं मगर सभी वीडियो में किसी शर्मा जी के लिए अर्शी बात कर रही हैं। ये वीडियो पुलिस के हाथ लगे हैं तथा पुलिस भी इस मामले में तहकीकात में जुट गई है।

बता दें कि बुधवार को इससे पहले अर्शी खान की मैनेजर ने देवरिया पुलिस को तहरीर दी जिसमें एक जिम संचालक समेत चार युवकों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज करवाया है। शिकायत दर्ज करवाने की खबर के बाद से ही अर्शी के करीब पांच वीडियो वायरल हो गए। ये वीडियो सभी अलग-अलग ड्रेस में और अलग-अलग जगह बनाए गए हैं। इनमें से कुछ वीडियो में अर्शी सिगरेट पीती नजर आ रही हैं। वहीं पीछे से कोई लड़की उन्हें अपने मन की बात बोलने के लिए कह रही हैं। संभावना है कि ये अर्शी खान की मैनेजर ही हैं।

वही एक वीडियो में अर्शी कह रही हैं कि प्यार में अभी और जलील होना है। चलो सन्नो, सामान पैक करो, देवरिया जाएंगे, आग भी लगाएंगे। साथ ही अर्शी ने कहा है कि वो लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा चुकी हैं। एक अन्य वीडियो में अर्शी कह रही हैं शर्मा जी आइ लव यू। आपने मुकदमा दर्ज करा दिया है। मगर, झूठा केस मत करना। उन्होंने कहा कि शादी तो होने नहीं दूंगी। उन्होंने कहा कि शर्मा जी, हम लखनऊ आ गए हैं। उत्तर प्रदेश दस बार आएंगे और देवरिया हजार बार आएंगे। प्यार में अभी कुछ नहीं हुआ है। उत्तर प्रदेश क्या, पूरे भारत में प्यार में जलील होना है।

बिग बॉस में पूजा भट्ट कर रही हैं फोन का इस्तेमाल! इस वीडियो को देखकर लोग उठा रहे सवाल

डिसेबल हुआ पुनीत सुपरस्टार का इंस्टाग्राम, बुरा हुआ फैन्स का हाल

टीवी के इस मशहूर एक्टर ने विदेश में रचाई गुपचुप शादी, तस्वीरों पर फैंस ने लुटाया प्यार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -