शर्मनाक! शव को भी नहीं छोड़ा...वकील ने लाश से लगवा लिया अंगूठा
शर्मनाक! शव को भी नहीं छोड़ा...वकील ने लाश से लगवा लिया अंगूठा
Share:

सोशल मीडिया पर एक शर्मनाक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा है। इस वायरल वीडियो में एक वकील कार में पड़े शव से कागज पर अंगूठा लगवाने का काम कर रहा था। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के उपरांत लोग कई तरह के प्रश्न भी उठाने लगे है। यूजर्स ने भड़कते हुए यूपी पुलिस को टैग कर उत्तर मांग दिया है।

वायरल वीडियो में क्या है?: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कार में एक बुजुर्ग महिला की लाश दिख रही है। एक वकील कागज पर अंगूठा लगवा रहा है और वहीं पीछे भी 2 व्यक्ति खड़े हुए हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो को आगरा का कहा जा रहा है। हालांकि उत्तर प्रदेश पुलिस और आगरा पुलिस की ओर से इस पर कोई उत्तर नहीं दिया गया है।

 

सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन: पूर्व सपा नेत्री रोली मिश्रा तिवारी ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा,’नीचता की पराकाष्ठा देखिये। वीडियो आगरा के सेवला जाट का कहा जा रहा है। इसमें एक मृतक वृद्धा से उनकी संपतियां लेने के लिए उनके शव से अंगूठा लगवाया जा रहा है। इन अमानवीय लोगों का सामाजिक बहिष्कार होना जरुरी है।’ इसके साथ उन्होंने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी पुलिस और आगरा पुलिस को टैग करते हुए जवाब मांगा है। @vivekkumar84 नाम के एक ट्विटर यूजर ने कमेंट किया कि यदि ये वकील है तो सबसे पहले इसका लाइसेंस रद्द होना चाहिए ।

चेन्नई में फंदे से लटका प्रेमी तो बिहार में प्रेमिका ने भी लगा लिया मौत को गले

पत्नी और बेटा-बेटी की हत्या करने के बाद युवक ने लगा ली फांसी, एक झटके में उजड़ गया पूरा परिवार

किसान के घर से चोरी गए लाखों रुपए, छानबीन में जुटी पुलिस

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -