'शर्म करो तुम लोग', वीडियो शेयर कर आखिर क्यों दिव्यांका त्रिपाठी ने कही ये बात?
'शर्म करो तुम लोग', वीडियो शेयर कर आखिर क्यों दिव्यांका त्रिपाठी ने कही ये बात?
Share:

टीवी की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) अक्सर ही सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर आती हैं। इस बार अपने बढ़ते वजन की वजह से इन्हें यूजर्स का सामना करना पड़ा, मगर दिव्यांका ने उन्हें मुहतोड़ जवाब दिया। दिव्यांका त्रिपाठी ने उन ट्रोल की क्लास लगाई जो उन्हें 'फैट' और 'बॉडी शेम' कर रहे थे। दिव्यांका त्रिपाठी ने स्वयं का एक डांस वीडियो साझा किया, जिसमें वह नियॉन कलर का एक्टिववियर पहने दिखाई दी। दिव्यांका त्रिपाठी ने कैप्शन में उन ऑनलाइन ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया जो बीते कुछ वक़्त से उन्हें भद्दे कॉमेंट्स कर रहे थे। 

वही कई लोगों ने दिव्यांका त्रिपाठी से पूछा था कि क्या वह गर्भवती हैं? इसके साथ ही दिव्यांका को उन्होंने बॉडी शेम भी किया हुआ था। दिव्यांका त्रिपाठी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "लाइफ की बीट्स पर मैं ग्रूव कर रही हूं। कुछ कॉमेंट्स पढ़कर मुझे यह लिखना पड़ रहा है कि मेरे पास फ्लैट बेली नहीं है जैसे बाकी की आइडियल महिलाओं की होती है। मुझ से यह प्रश्न फिर से मत पूछना कि मैं प्रेग्नेंट हूं या फिर फैटी हो गई हूं। मेरे दिमाग में यह सारे कॉमेंट्स पढ़कर यही आया कि मुझे वीडियो डिलीट कर देनी चाहिए थी, मगर नहीं। मैं नहीं करूंगी। आप वह हैं जो लोगों को एक प्रकार से ही देखना चाहते हैं। अपनी सोच को बदल लो।"

आगे दिव्यांका त्रिपाठी ने लिखा कि मैं मोटी नहीं हूं। कुछ व्यक्तियों ने जो मेरे लिए भद्दे कॉमेंट्स किए हुए हैं, मैं उन्हें बोलना चाहती हूं कि यदि आप मेरे लिए यह सब लिख रहे हैं तो उन लोगों को न जाने क्या-क्या बोलेंगे जो बॉडी वेट इशू से जूझ रहे हैं। तुम जैसे लोगों पर शर्म आती है, जिनमें कोई सेंसिटिविटी नहीं है तथा न ही सोशल मीडिया पर काम करने की सेंसेबिलिटी। पहली बात तो यह वीडियो डांस खुलकर एन्जॉय करने के लिए मैंने बनाया है, मगर अब मैं खुलकर जियूंगी भी। दिव्यांका का ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है तथा कई लोग उनका सपोर्ट कर रहे है।

उर्फी जावेद को मात देने आई ये हसीना, कैमरे के सामने ही खोल दिया कोट

ऐश्वर्या को मिली बड़ी गुड न्यूज, पोस्ट शेयर कर खुद दी जानकारी

रणवीर सिंह के फोटोशूट पर आया उर्फी जावेद का बयान, जानिए क्या कहा?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -