पर्दे पर चल रहा था शाहरुख-नयनतारा का रोमांस, तभी फैन ने थिएटर में गर्लफ्रेंड संग कर दी ऐसी हरकत
पर्दे पर चल रहा था शाहरुख-नयनतारा का रोमांस, तभी फैन ने थिएटर में गर्लफ्रेंड संग कर दी ऐसी हरकत
Share:

बॉलीवुड फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान दक्षिण भारतीय फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा के साथ रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री ने प्रशंसकों का दिल खुश कर दिया है। 'जवान' में 57 वर्षीय शाहरुख खान भरपूर एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त दीपिका पादुकोण और नयनतारा संग उनका रोमांस भी जबरदस्त है। ऐसे में उनके प्रशंसक कहां पीछे रहने वाले हैं।

सोशल मीडिया पर शाहरुख के एक प्रशंसक का वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो मुंबई के एक थिएटर के अंदर बनाया गया है। पर्दे पर नयनतारा एवं शाहरुख का गाना 'चलेया' चल रहा है। वहीं प्रशंसक अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर रहा है। प्रशंसक ने शाहरुख की भांति ही 'चलेया' गाने पर डांस करते हुए अपनी गर्लफ्रेंड को बहुत क्यूट अंदाज में प्रपोज किया। फिल्म देखने आए दर्शक भी कपल के लिए चीयर करते दिखाई दे रहे हैं। शाहरुख की 'जवान' को लेकर प्रशंसक शानदार सेलिब्रेशन कर रहे हैं। सिनेमा हॉल्स में जश्न का माहौल बना हुआ है। कहीं लोगों को पटाखे फोड़ते तो कहीं दर्शकों को डांस करते देखा जा रहा है।

'जवान' के साथ शाहरुख खान बड़े पर्दे पर शानदार एक्शन अवतार में लौटे हैं। इसमें उन्होंने डबल रोल अदा किया है, जो सही में देखने लायक है। मनोरंजन के साथ ये फिल्म सोशल मैसेज भी देती है। खबर है कि शाहरुख की नई फिल्म कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ सकती है। इसका पहले दिन का कलेक्शन 75 करोड़ रुपये होने वाला है। इसी के साथ ये सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली हिंदी फिल्म बनेगी। वही फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, दीपिका पादुकोण, विजय सेतुपति, सुनील ग्रोवर हैं। इसके अतिरिक्त सान्या मल्होत्रा एवं प्रियामणी ने महत्वपूर्ण किरदार निभाएं हैं।

इस देश में रोकी गई शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की रिलीज

'लोगों ने शाहरुख खान की पसंद का मजाक उड़ाया...', SRK के लिए कंगना रनौत ने लिख डाला लंबा-चौड़ा नोट

1 दिन में जवान ने की ताबड़तोड़ कमाई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन करेगा हैरान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -