किशोरी बलाल के निधन पर भावुक हुए शाहरुख़ खान, सोशल मीडिया पर किया ऐसा कमेंट
किशोरी बलाल के निधन पर भावुक हुए शाहरुख़ खान, सोशल मीडिया पर किया ऐसा कमेंट
Share:

हिंदी सिनेमा और साउथ सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री किशोरी बलाल का बेंगलुरु के अस्पताल में मंगलवार को निधन हो गया है। इसके अलावा वो 82 वर्ष की थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं। इसके अलावा जैसी ही उनके निधन की खबर फैली सिनेमा जगत की कई बड़ी हस्तियों ने दुख जाहिर किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की किशोरी बलाल ने लगभग 72 फिल्मों में काम किया है। 

फिल्म 'स्वदेश' में उन्होंने शाहरुख खान की मां 'कावेरी अम्मा' का किरदार निभाया था। इस किरदार के लिए उनकी बहुत तारीफ हुई थी। वहीं किशोरी बलाल को याद करते हुए शाहरुख भावुक हो गए।इसके साथ ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर दुख जाहिर किया। एक्टर शाहरुख ने लिखा, 'उनकी आत्मा को शांति को मिले। किशोरी अम्मा की बहुत याद आएगी। विशेष रूप से वह कैसे वह मुझे सिगरेट पीने के लिए फटकार लगाती थीं। अल्लाह उनका ध्यान रखें।' 

एक्टर शाहरुख के अलावा आशुतोष गोवारिकर ने भी किशोरी बलाल के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा, 'किशोरी बलाल जी के निधन की खबर से बहुत दुखी हूं। किशोरी जी, आप अपने दयालु, गर्मजोशी और प्रेम से लबरेज व्यक्तित्व के लिए याद की जाएंगी। स्वदेस में आपकी कावेरी अम्मी वाली परफॉर्मेंस याद रहेगी। आप बहुत याद आएंगी।'  किशोरी बलाल ने साल 1960 में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। उन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों के अलावा कई क्षेत्रिय फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीता। इसके अलावा किशोरी बलाल ने अय्या और लफंगे परिंदे में भी काम किया है| 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on

Atrangi Re: अक्षय कुमार और धनुष के साथ डबल रोल में रोमांस करेगी सारा अली खान

फिल्म ‘तेजस में कंगना रनौत इस किरदार में आएंगी नजर

संजय मिश्रा की 'कामयाब' में शाहरुख़ खान की मौजूदगी पर आया ऑफिशियल जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -