नयनतारा के छोटे रोल पर पहली बार शाहरुख खान ने दी प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?
नयनतारा के छोटे रोल पर पहली बार शाहरुख खान ने दी प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता शाहरुख खान की 'जवान' रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने पहले 'बाहुबली 2' (हिंदी) काे पछाड़ा। फिर 'गदर 2' (भारतीय बॉक्स ऑफिस) को मात दी। वहीं अब 'पठान' के छक्के छुड़ाने वाली है। इसी खुशी में शाहरुख खान शुक्रवार की शाम 'आस्क एसआरके' सेशन किया। इस सेशन के चलते प्रशंसकों ने उनसे कई प्रकार के सवाल पूछे। 

वही इस दौरान एक प्रशंसक ने शाहरुख खान से कहा, "सूजी और आजाद का बॉन्ड बहुत प्यारा लगा। सिंगल मदर की स्टोरी भी बहुत अच्छी और नई लगी। वूमेन के हर पहलू को पर्दे पर दिखाने के लिए थैंक यू।' इसके जवान में शाहरुख खान ने लिखा, “मुझे भी लगा कि नर्मदा की सिंगल मां वाली कहानी जबरदस्त थी। दुर्भाग्य से कई चीजों के बीच उन्हें अधिक स्क्रीनटाइम नहीं प्राप्त हो सका। लेकिन जितना था, वो भी बढ़िया था।”

बताया जा रहा है कि नयनतारा 'जवान' के निर्देशक एटली कुमार से नाराज हैं। उन्हें लग रहा है कि एटली ने फिल्म में उन्हें बहुत कम स्क्रीन टाइम दिया है। इसी कारण उन्हाेंने अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म को प्रमोट नहीं किया तथा न ही उसकी प्रेस कॉन्फ्रेंस में सम्मिलित हुईं। हालांकि, एटली के जन्मदिन पर नयनतारा ने पोस्ट साझा कर इन सारी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। नयनतारा ने एटली को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो एटली। मुझे आप पर बहुत गर्व है।'

'एनिमल' में ऐसा होगा रश्मिका मंदाना का लुक, फैंस लूटा रहे प्यार

जब डायरेक्टर ने सरेआम बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा को जड़ दिया था थप्पड़, जानिए पूरा किस्सा

डांस करते हुए अचानक फिसल गया शिल्पा शेट्टी का पैर, वायरल हुआ VIDEO

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -