17 साल में शाहिद ने ऐसे बनाई अपनी पहचान
17 साल में शाहिद ने ऐसे बनाई अपनी पहचान
Share:

17 सालों से हिंदी फिल्म जगत में लगातार काम कर रहे बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। लगभग 30 फिल्मों में नजर आने के बाद आज इंडस्ट्री में शाहिद का नाम उस मुकाम पर है| इसके साथ ही जब लोग पोस्टर पर उनका नाम देखकर सिनेमाघर खींचे चले जाते हैं। वहीं शाहिद ने यह शोहरत अचानक ही नहीं पाई बल्कि इसके लिए उन्होंने लगातार कड़ी मेहनत की है। इसके साथ ही इन दिनों 'जर्सी' की शूटिंग में व्यस्त शाहिद कपूर ने दर्जनों किरदारों से दर्शकों की वाह वाही लूटी है। वहीं डांसर के तौर पर करियर की शुरुआत करने वाले शाहिद कपूर के जन्मदिन के अवसर पर हम आपको उनके 6 सर्वश्रेष्ठ किरदारों से रूबरू करवाने जा रहे हैं।

1. इश्क विश्क (2003) 
अभिनेता शाहिद कपूर ने इस फिल्म से हिंदी फिल्म जगत में डेब्यू किया था। इसके साथ ही केन घोष निर्देशित इस फिल्म में शाहिद कपूर ने राजीव माथुर का किरदार निभाया था।वहीं  फिल्म में उनके अपोजिट अमृता राव नजर आई थी। यह एक रोमांटिक फिल्म थी जिसमें दर्शकों को शाहिद का काम पसंद आया। इसके साथ ही उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेता के किरदार से नवाजा गया था। 

2. विवाह (2006) 
इस फिल्म में शाहिद कपूर और अमृता राव की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। वहीं विवाह में शाहिद ने प्रेम नामक व्यक्ति का किरदार निभाया है। इसके साथ ही सूरज बड़जात्या निर्देशित यह एक पारिवारिक फिल्म है जिसे अपनी साधारण कहानी के चलते खूब पसंद किया गया था। 

3. जब वी मेट (2007) 
फिल्मकार इम्तियाज अली की चुनिंदा फिल्मों में से एक 'जब वी मेट' है। इसके साथ ही फिल्म में शाहिद कपूर और करीना कपूर मुख्य किरदार में नजर आए थे। 'जब वी मेट' में शाहिद ने ऐसे व्यक्ति का किरदार अदा किया है जो एक व्यापारी होता है लेकिन कुछ मुश्किलों से भागते हुए उसकी मुलाकात करीना यानी की गीत से हो जाती है जिसके बाद उसकी दुनिया ही बदल जाती है। वहीं इस फिल्म के लिए शाहिद को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था।

4  .हैदर (2014)
इस फिल्म को शाहिद कपूर के करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्म माना जाता है। इसके अलावा यह फिल्म शेक्सपियर के नाटक 'हैमलेट' पर आधारित है। 'हैदर' में शाहिद ने जिस तरह से एक कश्मीरी युवक हैदर मीर का किरदार निभाया है वह काबिलेतारीफ है। इस फिल्म के बाद से उन्होंने इंडस्ट्री में यह साबित कर दिया कि वह सुपरस्टार बनने का दमखम रखते हैं। वहीं इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से नवाजा गया था। 

5 .उड़ता पंजाब (2016) 
इस फिल्म के लिए शाहिद को फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का क्रिटिक्स पुरस्कार हासिल हुआ था। फिल्म में शाहिद ने टॉमी सिंह नामक सेलिब्रिटी की भूमिका निभाई थी जिसे ड्रग्स की लत होती है। वहीं फिल्म में पंजाब में फैले ड्रग्स के मकड़जाल को चित्रित किया गया है। इसके साथ ही शाहिद के अलावा 'उड़ता पंजाब' में करीना कपूर, आलिया भट्ट और दिलजीत दोसांझ ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।  

6 .कबीर सिंह (2019) 
बीते साल रिलीज हुई यह फिल्म लोगों द्वारा काफी पसंद की गई। वहीं इसमें शाहिद कपूर ने एक अड़ियल व्यक्ति का किरदार अदा किया है जो अपने रवैये से अपनी जिंदगी चौपट करने में लगा रहता है परन्तु  वह कियारा आडवाणी (प्रीति) से इतना ज्यादा प्यार करता है कि आखिरी में उसकी जिंदगी संभल जाती है। इसके साथ ही फिल्म में शाहिद की अदाकारी अव्वल दर्जे की रही जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है ।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on

फैंस के दिलो पर राज़ करती थी दिव्या भारती, जानिये अनोखी बातें

इस एक्टर के कारण घंटों बाथरूम में बंद होकर रोती रहीं थीं दिव्या भारती

एक महीने तक 'थप्पड़' के किरदार में डूबीं थी तापसी पन्नू, ऐसी हो गई थी हालत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -