पापा बने टीवी अभिनेता शाहीर शेख
पापा बने टीवी अभिनेता शाहीर शेख
Share:

टीवी स्टार शाहीर शेख पापा बन चुके हैं। जी हाँ, वैसे अभिनेता इन दिनों अपने सीरियल सीरियल पवित्र रिश्ता 2.0 के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। मिली जानकारी के तहत सीरियल पवित्र रिश्ता 2.0 को 15 नवंबर से जी5 पर स्ट्रीम किया जाएगा। वैसे शो के प्रमोशन के बीच नए मानव यानी शाहीर शेख के घर खुशियों ने दस्तक दी है। शाहीर एक बेटी के पिता बन गए हैं। मिली जानकारी के तहत बीते दिन ही शाहीर शेख की पत्नी रुचिका कपूर ने एक बेटी को जन्म दिया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ruchikaa Kapoor Sheikh (@ruchikaakapoor)

ऐसे में शाहीर शेख ने गणपति उत्सव के मौके पर अपने घर पर लक्ष्मी का स्वागत किया है। एक मशहूर वेबसाइट की रिपोर्ट को माने तो रुचिका कपूर और उनकी बेटी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। वैसे आपको पता ही होगा कि अभी कुछ समय पहले ही शाहीर शेख ने रुचिका कपूर के लिए एक बेबी शॉवर पार्टी का आयोजन किया था। उस दौरान शाहीर शेख अपनी पत्नी पर जमकर प्यार लुटाते नजर आए थे। उस दौरान के कई वीडियो और फोटोज सामने आए थे जो दमदार थे।

वैसे आपको हम यह भी बता दें कि रुचिका कपूर और शाहीर शेख ने बीते साल नवंबर में शादी की थी और दोनों के शादी के फोटोज ने सभी को हैरान कर दिया था। अभी कुछ दिन पहले ही शाहीर शेख ने दावा किया है कि अंकिता लोखंडे पवित्र रिश्ता 2.0 का काम खत्म होते ही अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी करने वाली है। एक मशहूर वेबसाइट से हुई बातचीत के दौरान शाहीर शेख ने ये खुलासा किया था।

Video: स्वामी विवेकानंद का वो ऐतिहासिक भाषण, जिसे सुनकर भावविभोर हो गए थे अमेरिकी

रिलीज होते ही अक्षरा सिंह के नए गाने ने मचाई धूम, एक्ट्रेस का अनोखा अंदाज आया नजर

MP: बारिश में पौधे की सिंचाई करते दिखे CM शिवराज सिंह चौहान, हुए ट्रोल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -