रिलीज होते ही अक्षरा सिंह के नए गाने ने मचाई धूम, एक्ट्रेस का अनोखा अंदाज आया नजर
रिलीज होते ही अक्षरा सिंह के नए गाने ने मचाई धूम, एक्ट्रेस का अनोखा अंदाज आया नजर
Share:

भोजपुरी फिल्म जगत की जाने मानी मशहूर अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह अपने अभिनय तथा गायिकी के माध्यम से अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। अक्षरा भोजपुरी सिनेमा जगत की डिमांडिंग अभिनेत्रियों में से एक हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह का नया सांग 'मेरा वाला गाना' रिलीज हो गया है। रिलीज के साथ ही इस सांग ने प्रशंसकों के बीच धूम मचा दी है। 

वही सांग में अक्षरा सिंह एकदम बिंदास लुक में दिखाई दे रही हैं। वेस्टर्न आउटफिट में अक्षरा एकदम डीवा लग रही हैं। अक्षरा के इस सांग को रिलीज हुए अभी चार दिन ही हुए हैं तथा इस वीडियो पर 8 लाख से ज्यादा व्यूज हो गए हैं। यूट्यूब पर अब तक सांग के वीडियो को 806,744 लाख बार देखा जा चुका है। प्रशंसक भी वीडियो पर खूब कमेंट तथा लाइक कर रहे हैं। गौरतलब है कि अक्षरा सिंह हाल ही में बिग बॉस ओटीटी से बाहर हो गई हैं। उनके साथ-साथ अक्षरा के कनेक्शन मिलिंद भी शो से बाहर हो चुके हैं। बता दें कि मिलिंग से पूर्व शो में अक्षरा के कनेक्शन प्रतीक सहजपाल थे। 

वही हाल ही में अक्षरा ने अपने इंस्टाग्राम पर मशहूर गायक बी प्राक के साथ एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह अक्षय कुमार के सांग 'फिलहाल 2' पर लिपसिंक कर रही हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा 'मैं वापस आ गई हूं! तैयार हो जाओ। हमारे नए सांग को रिकॉर्ड करने का वक़्त आ गया है।

'कृष्ण जन्मभूमि' के 10 km का दायरा तीर्थस्थल घोषित, मथुरा को लेकर CM योगी ने किया बड़ा ऐलान

रानी चटर्जी की फोटो ने फैंस के बीच मचाई खलबली, शादी को लेकर उठे सवाल

त्योहारी सीजन में मोनालिसा ने लगाए चार चाँद, तस्वीरें देख मदहोश हुए फैंस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -