VIDEO! शाहरुख खान को देखते ही कांपने लगा फैन, फिर एक्टर ने जो किया वो जीत लेगा आपका दिल
VIDEO! शाहरुख खान को देखते ही कांपने लगा फैन, फिर एक्टर ने जो किया वो जीत लेगा आपका दिल
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की जाने माने मशहूर अभिनेता शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में है। उनके प्रशंसक उनके लिए दीवाने रहते हैं। बॉलीवुड ही नहीं उन्होंने दुनियाभर में अपनी शख्सियत के दम पर ये मुकाम हासिल किया है। पिछली साल शाहरुख़ खान ने अपनी 3-3 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया। अंतिम फिल्म डंकी की रिलीज के बाद अब शाहरुख इस वर्ष के प्रोजेक्ट्स में लग गए हैं। वहीं, इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके कारण शाहरुख भी लाइमलाइट में छाए हैं।

दरअसल, ये वीडियो बीते वर्ष 28 दिसंबर का है। जब ‘डंकी’ की कामयाबी के लिए मुंबई में फैन मीट रखी गई थी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शाहरुख स्टेज पर खड़े हैं तथा उनका प्रशंसक उनसे मिलने पहुंचा है। मगर, वीडियो के वायरल होने का कारण आपको चौंका देगा। शाहरुख को देख उनका प्रशंसक रोने लगा तथा बुरी तरह से कांपने लगा था। इस पर शाहरुख खान का बेहद प्यारा और दयालु व्यक्तित्व देखने के मिला, जो आपका भी दिल जीत लेगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by SRK VIBE (@_srkvibe2.0)

वही अपने प्रशंसक को कांपता और रोता देख शाहरुख भी स्वयं को रोक नहीं पाए और उसे गले लगा लिया। शाहरुख ने उसे कंफर्ट करने के लिए उसे गले लगाया उसका हाथ पकड़ा तथा उसके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस अंदाज के लिए शाहरुख की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। वहीं, वीडियो पर निरंतर प्रतिक्रिया आ रही हैं तथा लोग उनपर प्यार लुटा रहे हैं। शाहरुख खान की अक्सर ऐसी कई फोटोज वायरल होती रहती हैं, जिसमें वो अपने साथ के लोगों को सहज महसूस करवाते हैं। 

रामायण में हुई सनी देओल की एंट्री, निभाएंगे ये किरदार

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स पर विवेक अग्निहोत्री ने कसा तंज, इन स्टार्स को बोले- 'शर्म आनी चाहिए...'

ऋतिक-दीपिका की फिल्म ने हॉलीवुड फिल्मों को दी मात, पहुंची 200 करोड़ पार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -