अनंत अंबानी की सगाई में धमाल करने पहुंचे ये बॉलीवुड सितारे
अनंत अंबानी की सगाई में धमाल करने पहुंचे ये बॉलीवुड सितारे
Share:

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर जश्न का माहौल है। जी दरअसल इस कपल के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने सगाई कर ली है। आपको बता दें कि बीते 29 दिसंबर को उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट से सगाई कर ली है। वहीं उसके बाद मुंबई में मुकेश और नीता ने अपने घर एंटीलिया पर अपने बेटे औऱ होने वाली बहू के स्वागत के लिए शानदार पार्टी रखी। जी हाँ और उनके द्वारा रखी गई इस बड़ी पार्टी की शान बने बॉलीवुड के कई स्टार्स। इस लिस्ट में शाहरुख खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, सलमान खान, रणवीर सिंह जैसे सेलेब्स रहे जिन्होंने पार्टी में चार चांद लगाया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सीमा सजदेह का ड्रंक वीडियो देख बेटे ने कॉल पर कह दी थी ये बात, मलाइका के शो में हुआ खुलासा

आपको बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट सगाई के बाद मुंबई वापस लौट गए। सगाई के बाद कई सेलेब्स एंटीलिया पहुंचे, जहां उन्होंने कपल को बधाई दी। जी दरअसल अनंत और राधिका की सगाई पार्टी में सलमान खान फॉर्मल लुक में नजर आए। वहीं, शाहरुख खान भी इस पार्टी का हिस्सा बने। केवल यही नहीं बल्कि इसके अलावा इसमें न्यू मॉम आलिया भट्ट अपने पति और एक्टर रणबीर कपूर के साथ पहुंची। जी हाँ, इस पार्टी में जाने के दौरान आलिया ने मिंट ग्रीन शरारा पहना हुआ था और एक्टर रणबीर कपूर काले रंग के कुर्ते सेट में डैपर लगे।

रणवीर सिंह, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई की पार्टी में अकेले पहुंचे, क्योंकि दीपिका पादुकोण काम के सिलसिले में बाहर है। इस दौरान अभिनेता ने काले रंग की टर्टल नेक टी-शर्ट और मैचिंग पैरेलल ट्राउज़र पहना था। इसी के साथ ही नेकलेस, एक काली टोपी और रंगीन चश्मे से अफने लुक को कंप्लीट किया। वहीं, जान्हवी कपूर साड़ी में काफी खूबसूरत लगी।

'तुम लौट आओगी', अभिनेत्री तुनिशा शर्मा को याद कर इमोशनल हुए विशाल जेठवा

PM मोदी की माँ के निधन पर बॉलीवुड सेलेब्स ने जताया दुःख

पति संग अपनी फेवरेट जगह पर वेकेशन एन्जॉय कर रहीं कैटरीना कैफ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -