SFJ-KTF ने ली बठिंडा मिलिट्री स्टेशन पर हमले की जिम्मेदारी, 4 जवानों की हुई थी हत्या
SFJ-KTF ने ली बठिंडा मिलिट्री स्टेशन पर हमले की जिम्मेदारी, 4 जवानों की हुई थी हत्या
Share:

चंडीगढ़: पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में गोलीबारी कर 4 जवानों का क़त्ल करने के मामले में अभी तक हमलावरों को कोई सुराग नहीं मिला है। सेना और पुलिस ने 2 संदिग्ध हमलावर बताए थे, मगर अभी तक उन्हें अरेस्ट करने की कोई औपचारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इस मामले में छानबीन करने के लिए अब दिल्ली से सेना के अधिकारियों की एक टीम बठिंडा कैंट पहुंची है।

वहीं इस मामले में अब आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) ने भी एंट्री ले ली है। SFJ के प्रमुख गुरपतवंत पन्नू ने इस गोलीबारी और हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है। आतंकी पन्नू ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा है कि पंजाब को अलग देश खालिस्तान बनाया जाए, वर्ना ऐसे हमले आगे भी होते रहेंगे। आतंकी पन्नू ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी चेतावनी जारी की है। इसके बाद आतंकी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) ने भी बठिंडा आर्मी कैंट पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी ले ली है।

KTF के अजीत सिंह ने लेटर-पैड पर पत्र जारी करते हुए कहा है कि भारतीय सेना, सिखों के कत्लेआम की जिम्मेदार है। 1984 को गोल्डन टेंपल पर भी भारतीय सेना ने ही हमला किया था। इस हमले से उसका बदला लिया गया है। जांच से जुड़े बठिंडा पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि इनके दावों की जांच की जा रही है।

बाथरूम का बहाना कर भागे और तालाब में फेंक दिए मोबाइल, CBI रेड पर ममता बनर्जी के विधायक का कारनामा'

बिहार में सीएम नितीश कुमार ने कराई जातीय गणना, बोले- हमें देख दूसरे राज्य भी कराएंगे'

'मैंने पीएम मोदी को 1000 करोड़ दिए, CBI-ED पर केस कर दूंगा..', प्रेस वार्ता ने बोले केजरीवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -