बाथरूम का बहाना कर भागे और तालाब में फेंक दिए मोबाइल, CBI रेड पर ममता बनर्जी के विधायक का कारनामा
बाथरूम का बहाना कर भागे और तालाब में फेंक दिए मोबाइल, CBI रेड पर ममता बनर्जी के विधायक का कारनामा
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक जीबन कृष्णा साहा के आवास पर शुक्रवार को CBI ने रेड मारी, तो उन्होंने अपने दो मोबाइल पास के तालाब में फेंक दिए। अब CBI दोनों फोन को ढूंढने में जुटी हुई है। इसके लिए वो पंप लगाकर तालाब का पानी खाई करवा रही है। दरअसल, CBI ने करोड़ों रुपए के शिक्षक भर्ती मामले में TMC विधायक जीबन कृष्णा साहा के मुर्शिदाबाद स्थित आवास पर शुक्रवार दोपहर 1 बजे रेड मारी थी। 

इस दौरान ममता बनर्जी की पार्टी के विधायक साहा वॉशरूम जाने का बहाना करके उठे और घर के बाहर भाग गए। CBI अधिकारी उन्हें पकड़ते, इससे पहले उन्होंने अपने फोन घर के नजदीक वाले तालाब में फेंक दिए। CBI ने कल से ही तालाब में फोन खोजना शुरू कर दिया था. इस दौरान फोन तो नहीं मिले, मगर 6 बैग मिल गए। इसके बाद CBI ने तालाब से पानी बाहर निकालने का निर्णय लिया और इसके लिए एक पंप भी लगा दिया। शनिवार सुबह तालाब का पानी निकालने के लिए 2 और पंप लगाई गईं, मगर CBI को अब तक विधायक के फोन नहीं मिले हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन दोनों फोन का वापस मिलना CBI के लिए अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि इनमें घोटाले से जुड़े महत्वपूर्ण सबूत मिल सकते हैं। छापे में CBI ने कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए हैं। इनमें अलग-अलग स्तर की कई लिखित परीक्षाओं के एडमिट कार्ड शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, एक डायरी भी मिली है, जिसमें घोटाले के दौरान जुटाए गए रुपयों का जिक्र हो सकता है।

'मैंने पीएम मोदी को 1000 करोड़ दिए, CBI-ED पर केस कर दूंगा..', प्रेस वार्ता ने बोले केजरीवाल

'मैंने झूठ बोला था..', आखिर किस बयान के लिए पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक ने कही ये बात ?

विचाराधीन कैदियों को तलाशी के लिए निर्वस्त्र करना गलत - मुंबई कोर्ट का आदेश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -