भारत के इस जिले में दूध बेचना है पाप, चौंकाने वाली है वजह
भारत के इस जिले में दूध बेचना है पाप, चौंकाने वाली है वजह
Share:

हिंगोली: प्रत्येक वर्ष भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जाता है। सनातन धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी का अत्याधिक महत्व है। मान्यता है कि इसी दिन प्रभु श्री कृष्ण तका जन्म हुआ था। प्रभु कृष्ण विष्णु जी के 8वें अवतार माने जाते हैं। जन्माष्टमी के दिन मंदिर से लेकर हर घर में कृष्ण जन्म और पूजा की विशेष तैयारी की जाती है। वही इस बार जन्माष्टमी का त्योहार 6 सितंबर और 7 सितंबर दोनों ही दिन मनाया जाएगा. ऐसे आज हम आपको एक ऐसे गांव के बारे बताएंगे जहां दूध बेचना पाप माना जाता है। महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में एक गांव है जिसका नाम गवली है। यहां के लोग खुद को श्रीकृष्ण का वंशज मानते हैं इसलिए वो दूध बेचना पाप समझते हैं।

इस गांव में गाय को सर्वश्रेष्ठ स्थान दिया जाता है, यहां पर कोई भी परिवार गाय का दूध नहीं बेचा जाता है। गांव में जितना भी दूध निकलता है उसका मक्खन, घी, छाछ बनाया जाता है। लोग दूध से बनी इन चीजों को जरूरतमंद लोगों के बीच फ्री में बाँटते हैं। दूध से बनी चीजों को खाने की वजह से यहां के वृद्ध आज भी बहुत स्वस्थ्य हैं। यहां दूसरे धर्म के लोग भी इस नियम का पालन करते हैं तथा वो भी दूध नहीं बेचते हैं। इस गांव में प्रभु श्रीकृष्ण का मंदिर हैं, यहां हर साल जन्माष्टमी के दिन बड़ा उत्सव मनाया जाता है, गांव के मंदिर में लोग श्रीकृष्ण की कथा का पाठन करते हैं तथा भजन गाते है।

वही भगवान की कही गई बातों को लोग अपने तरीके से मानते हैं मगर इस गांव में मथुरा के गोकुल नगरी की भांति खुशहाल और स्वस्थ्य रहने के लिए आज भी यहां के लोग भगवान श्रीकृष्ण के द्वारा दिए हुए उपदेशों को मानते हैं। इस प्रथा को लेकर मंदिर के पुजारी ने कहा, गांव के सभी लोग भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति करते हैं, यहां दूध बेचना पाप माना जाता है। गांव की महिला सरपंच जयाजी मंदाड़े नें बोला, हम गो पालन करते हैं, गाय का निकला दूध, मक्खन और दूध से बनी अन्य चीजें गांव में बांटते हैं। शुद्ध दूध पीने के कारण गांव के लोग बेहद स्वस्थ्य हैं।

'होम मिनिस्टर को बुलाओ..', अधिकारी पर झल्लाए सीएम नितीश कुमार, भूल गए कि गृह मंत्रालय भी उन्ही के पास है, Video

कर्नाटक सरकार के खिलाफ बंद का ऐलान, महिलाओं की फ्री बस यात्रा से जुड़ा है विवाद

उमर खालिद की जमानत पर 'सुप्रीम' सुनवाई टली, क्योंकि उनके वकील कपिल सिब्बल अभी 370 के लिए लगा रहे जोर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -