लड़की की इंस्टाग्राम रील देखकर चाचा ने हीरोइन बनाने के लिए फिल्म निर्देशक से मिलवाया, वो ले गया होटल और फिर...
लड़की की इंस्टाग्राम रील देखकर चाचा ने हीरोइन बनाने के लिए फिल्म निर्देशक से मिलवाया, वो ले गया होटल और फिर...
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ मुंबई पुलिस ने स्वयं को गुजराती फिल्मों का निर्देशक बताने वाले एक व्यक्ति को नाबालिग लड़की से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपित का नाम साजिद खान है। साजिद पर POCSO (बच्चों का यौन शोषण रोकथाम अधिनियम) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता लड़की गुजरात की रहने वाली है।

प्राप्त हुई रिपोर्ट के अनुसार, लड़की को सोशल मीडिया पर रील बनाकर पोस्ट करने का शौक था। उसके इसी शौक को देखते हुए उसके चाचा उसे 13 दिसंबर, 2023 को साजिद खान से मिलवाया था। उन्होंने इस उम्मीद में भतीजी को साजिद से मिलाया था कि वो उसे अभिनय सिखाकर किसी फिल्म में काम दिलाएगा। पुलिस ने बताया, पीड़िता लड़की के परिवार ने साजिद पर विश्वास कर उसे उसके साथ मुंबई भेज दिया। इसी विश्वास का फायदा उठा साजिद 24 दिसंबर, 2023 को लड़की को गुजरात से मुंबई ले आया। वो युवती को लेकर सीधे मुंबई के अंधेरी के एक होटल में ले गया।

युवती के साथ 25 दिसंबर, 2023 की सुबह साजिद ने जोर ज़बरदस्ती की। उसने कथित तौर पर लड़की के माथे को किस किया तथा उसके साथ ज़बरदस्ती करने का प्रयास किया। हालाँकि, जब लड़की ने विरोध किया तो आरोपित करवट बदलकर सो गया। इससे नाबालिग लड़की डर गई। वो होटल के कमरे से निकलकर पुलिस के पास पहुँची तथा वहाँ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर साजिद खान को उसके होटल के कमरे से गिरफ्तार किया। पुलिस साजिद को अदालत में पेश करने के बाद आगे तहकीकात करेगी। मुंबई पुलिस इस केस में हर एंगल से मामले की तहकीकात कर रही है। पुलिस इस बात की भी खोजबीन कर रही है कि आरोपित कैसे नाबालिग पीड़िता को गुजरात से मुंबई लेकर आया।

'मुंबई के 11 ठिकानों पर बम प्लांट किए गए हैं...', RBI को मिला धमकी भरा ईमेल, जाँच में जुटी पुलिस

सबरीमाला तीर्थयात्रा के दौरान दान में आए 200 करोड़ रुपये, भक्तों की संख्या में भी जबरदस्त इजाफा

दिल्ली में जुटेगी हिमाचल प्रदेश की पूरी कैबिनेट, कांग्रेस हाईकमान के साथ लोकसभा चुनाव पर बनेगी रणनीति

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -