कहीं 'सचिन कारता' तो कहीं 'बर्मन दा' नाम से मशहूर हैं एस.डी. बर्मन
कहीं 'सचिन कारता' तो कहीं 'बर्मन दा' नाम से मशहूर हैं एस.डी. बर्मन
Share:

एस.डी. बर्मन संगीत की दुनिया का वो नाम है जिनके गाने सुनकर एक अलग ही सुकून मिलता है। एस.डी. बर्मन के गीतों को हम कभी भी और किसी भी मूड में सुन सकते हैं और वह दिल को छू लेने वाले होते हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि एस.डी. बर्मन का पूरा नाम सचिनदेव बर्मन था, और उनका जन्म 1 अक्टूबर 1906 में त्रिपुरा के शाही घराने में हुआ था। अब एस.डी. बर्मन हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके गीत हम सभी के बीच है जो हमे उनकी याद दिलाते हैं। कहा जाता है एस.डी. बर्मन बचपन से ही संगीत के काफ़ी करीब थे, इस वजह से उन्होंने अपने पिता से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा भी ली थी।

अपने पिता के अलावा उन्होंने भीष्मदेव चट्टोपाध्याय और उस्ताद बादल ख़ान से भी संगीत सीखा था। अपने करियर की शुरूआत में उन्होंने कुछ समय के लिये रेडियो में प्रसारित होने वाले लोक-संगीत कार्यक्रमों में भी काम किया, हालाँकि बाद में उन्होंने वह कर दिखाया, जो कोई भी संगीतकार आज तक नहीं कर सका। आप सभी को बता दें कि एस.डी. बर्मन ऐसे संगीतकार थे, जिन्होंने कभी भी ख़ुद को किसी स्टाइल के म्यूज़िक में बांध कर नहीं रखा। वह जब किसी गीत में को लिखते थे तो उसमें जादू सा कर देते थे जिससे वह लोगों के दिलों में बस जाता था। वैसे एसडी बर्मन को अलग-अलग राज्य के संगीत प्रेमी अलग-अलग नामों से पुकारते थे।

कहा जाता है कोलकाता के लिए वो "सचिन कारता" है और मुंबई के लिए "बर्मन दा"। इसी तरह बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के रेडियो श्रोताओं में "शोचिन देब बोर्मोन" हैं। साल 1930 में एसडी बर्मन ने कोलकाता में "सुर मंदिर" नाम से अपने संगीत विद्यालय की स्थापना की थी। आज भल ही एस.डी. बर्मन इस दुनिया में नहीं है लेकिन लोग उनकी यादों में उनके गीत सुनते हैं।

IPL 2021: चेन्नई और हैदराबाद में भिड़ंत आज, ये हो सकती हैं दोनों टीमों की प्लेइंग XI

सामने आई अजय देवगन की फ‍िल्‍म मैदान की रिलीज डेट

ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुए सुशांत के करीबी दोस्त कुणाल जानी, थे फरार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -