महिला हज यात्रियों के लिए सऊदी अरब का बड़ा ऐलान, ख़त्म किया ये नियम
महिला हज यात्रियों के लिए सऊदी अरब का बड़ा ऐलान, ख़त्म किया ये नियम
Share:

अबुधाबी: सऊदी अरब ने हज या उमराह करने वाली मुस्लिम महिलाओं के लिए 'महरम' यानी किसी पुरुष अभिभावक के साथ होने की अनिवार्यता खत्म कर दी है। अब कोई भी मुस्लिम महिला, महरम (पुरुष साथी) के बगैर हज या उमराह करने के लिए सऊदी अरब जा सकती हैं। इससे पहले हज या उमराह करने के लिए मुस्लिम महिलाओं के लिए महरम का साथ होना अनिवार्य था। जिसके चलते कई महिलाएं चाहते हुए भी हज या उमराह पर नहीं जा पाती थीं।

सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्री डॉ। तौफीक बिन फौजान अल-राबिया (Dr Tawfiq bin Fawzan Al-Rabiah) ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि अब महिलाएं बिना किसी महरम के हज या उमराह कर सकती हैं। सऊदी सरकार के पूर्व हज मंत्री इब्राहिम हुसैन ने कहा है कि महिलाएं पहले से ही कई मुश्किलों का सामना करती हैं। उन्हें हज या उमराह के लिए पुरुष साथी (महरम) खोजना कठिन होता है या यदि मिल भी जाता है, तो महंगाई का बोझ बढ़ जाता है। महिलाओं को बगैर महरम, हज या उमराह करने की इजाजत देना उनके जीवन को सरल बनाना है। 

भारत सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, इस साल करीब 80 हजार भारतीय मुस्लिम, हज करने के लिए सऊदी अरब जाएंगे। इनमें 50 फीसदी तादाद महिलाओं की है। 2019 में सबसे अधिक दो लाख भारतीय मुसलमान हज के लिए मक्का गए थे।

'तुम चोर हो..', पाकिस्तान की फिर हुई इंटरनेशनल किरकिरी, अमेरिका में बेइज्जत हुए मंत्री इशाक डार

T20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ीं, ये स्टार प्लेयर हुआ चोटिल

फिर गोलीबारी से दहला अमेरिका, नाबालिग ने पुलिस अधिकारी समेत 5 को गोलियों से भूना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -