फिर गोलीबारी से दहला अमेरिका, नाबालिग ने पुलिस अधिकारी समेत 5 को गोलियों से भूना
फिर गोलीबारी से दहला अमेरिका, नाबालिग ने पुलिस अधिकारी समेत 5 को गोलियों से भूना
Share:

वाशिंगटन: अमेरिका के एक और शहर में गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस बार नॉर्थ कैरोलीना शहर में गोलीबारी से लोगों में हड़कंप मच गया। वारदात में एक पुलिस अधिकारी सहित 5 लोगों की जान चली गई है। बताया जा रहा है मरने वालों की तादाद में वृद्धि हो सकती है। रैले पुलिस ने बताया है कि आरोपी एक किशोर है। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है। लोगों से अपने घरों पर ही रहने का अनुरोध किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स में नॉर्थ कैरोलिना के मेयर रॉय कूपर के हवाले से इस मामले की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट्स में सूत्रों का हवाला देते हुए बताया गया है कि गुरुवार रात नॉर्थ कैरोलिना में एक पुलिस अधिकारी समेत कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि संदिग्ध शूटर एक लंबी बंदूक वाला एक किशोर था, जिसे हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है क्योंकि, घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घायलों को उपचार के लिए वेकमेड अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है। संदिग्ध को अधिकारियों ने गैरेज में बंद कर दिया था। रैले पुलिस ने बताया है कि स्थानीय निवासियों से घर पर रहने का आग्रह किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

AIFF ने उठाया बड़ा कदम, खिलाड़ियों के लिए इस चीज की करेगा कार्रवाई

बुर्के पर प्रतिबंध लगाने जा रहा ये देश, कानून तोड़ने पर 82 हजार रुपए जुर्माना

कीव में तबाही मचा रहा ईरानी ड्रोन, यूक्रेन में रूस ने तेज किए हमले

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -