13 साल की उम्र 43 साल के गुरु से सरोज ने कर ली थी शादी, 2 हजार गानों को किया था कोरियोग्राफ
13 साल की उम्र 43 साल के गुरु से सरोज ने कर ली थी शादी, 2 हजार गानों को किया था कोरियोग्राफ
Share:

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का आज (22 नवंबर) के दिन जन्‍मदिन होता है। जी हाँ, आज वह इस दुनिया में नहीं है लेकिन लोग उन्हें भुला नहीं पाए। आपको बता दें कि उनका जन्म साल 1948 में किशनचंद सद्धू सिंह और नोनी ​सद्धू सिंह के घर में हुआ था। हालाँकि बंटवारे के बाद उनका परिवार बंबई आ गया था। आपको बता दें कि 72 वर्ष की उम्र में 3 जुलाई को उन्‍होंने आखिरी सांस ली थी। सरोज खान की मौत कार्डिएट अरेस्‍ट के चलते हुई थी और उनके निधन से हर कोई सदमे में था। सरोज खान बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी थीं, जिसमें फिल्म देवदास, जब वी मेट और तमिल फिल्म श्रृंगारम शामिल है।

रिलीज के पहले ही ऑनलाइन लीक हुई 'दृश्यम 2'

आपको बता दें कि उन्होंने करीब 2 हजार गानों को कोरियोग्राफ किया जिसमें बॉलीवुड के कई मशहूर गाने शामिल हैं। वहीं सरोज खान ने आखिरी बार साल 2019 में बॉलीवुड गाना कोरियोग्राफ किया था, जो कि फिल्म कलंक का था। उस दौरान सरोज खान ने कलंक का गाना तबाह कोरियोग्राफ किया था। बहुत कम लोग जानते हैं सरोज खान का असली नाम निर्मला किशनचंद्र संधु सिंह नागपाल था। सरोज खान ने महज तीन साल की उम्र में फिल्म नजराना से बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस डेब्यू किया था। जी हाँ और 50 के दशक में उन्होंने कई फिल्मों में बतौर बैकग्राउंड डांसर भी काम किया था। कहा जाता है इसके बाद उन्होंने फिल्म कोरियोग्राफर बी. सोहनलाल से डांस की ट्रेनिंग ली थी।

मुक्केबाज बनने जा रहे हैं कार्तिक आर्यन, जल्द होगा नयी फिल्म का खुलासा

सरोज खान ने अपने गुरु बी सोहनलाल से महज 13 साल की उम्र में शादी कर ली थी। वहीं उस समय सोहनलाल की उम्र 43 साल थी, वह चार बच्चों के पिता थे। जी हाँ और इस शादी के लिए उन्होंने इस्लाम कुबूल कर लिया था।सरोज खान ने अपने करियर में वैजयंतीमाला, साधना, शर्मिला टैगोर, हेलन, जीनत अमन वहीदा रहमान से लेकर रेखा, श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित, करिश्मा, उर्मिला टैगोर, ऐश्वर्या राय, करीना कपूर और सनी लियोनी जैसी एक्ट्रेसेस को डांस सिखा चुकी हैं। फिलहाल सरोज खान इस दुनिया में नहीं है लेकिन लोग उन्हें भुला नहीं पाए।

आइस ब्लू गाउन में मरमेड बनीं जाह्नवी कपूर

भाभी कैटरीना संग कैसा है सनी कौशल का रिश्ता, एक्टर ने किया खुलासा

'वध' का नया टीज़र पोस्टर जारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -