अपने हुनर से सबको मुंहतोड़ जवाब देगी ईशानी, करेगी यह काम
अपने हुनर से सबको मुंहतोड़ जवाब देगी ईशानी, करेगी यह काम
Share:

स्टार प्लस के सीरियल संजीवनी 2  में इन दिनों कहानी केवल ईशानी के इर्द-गिर्द ही घूम रही है। इसके साथ ही ईशानी इस समय अपनी पर्सनल लाइफ के साथ साथ करियर में भी मुश्किलों का सामना कर रही है।इसके अलावा वह बात अलग है कि, ईशानी अब भी हार मानने को तैयार नहीं है। यहां अगर बात की जाए अब तक की कहानी की तो बीते एपिसोड में आपने देखा था कि, सिड (Namit Khanna) का इलाज करते देखकर ऋषभ को अब अपनी फिक्र होने लगी है। वहीं एनवी ईशानी के खातिर उसको अपने हॉस्पिटल के टॉप डॉक्टर्स से मिलवाता है। वह चाहता है कि, ईशानी पहले की तरह सर्जरी करना शुरू कर दे।

ऐसे में ऋषभ ईशानी (Surbhi Chandna) को भड़काता है कि, एनवी अपने हॉस्पिटल के खातिर सबसे झूठ बोल रहा है।इसके साथ ही  ईशानी को एनवी (Surbhi Chandna) के झूठ में उसका साझ नहीं देना चाहिए। ईशानी उसकी बातों में आ जाती है और सबको अपने 3 साल के गैप के बारे में बता देती है। वहीं ईशानी के ऐसा बोलते ही उसकी काबिलियत पर सवाल उठने लग जाते हैं। जिसके बाद संजीवनी के डॉक्टर्स ने ईशानी को अपने साथ ऑपरेशन थिएटर में ले जाने से मना कर दिया। इन डॉक्टर्स ने तो यह तक दावा कर डाला कि, ईशानी अब काबिल डॉक्टर नहीं हैं। उसने बीते तीन साल से उन्होंने एक भी केस नहीं संभाला है।

ये बात सुनकर एनवी को भी काफी दुख होता है। इसके साथ ही ईशानी की इस हरकत की वजह से आने वाले एपिसोड में काफी ड्रामा होने वाला है। आगे के एपिसोड में आप देखेंगे कि, ईशानी के सच बोलने की वजह से एनवी उस पर बुरी तरह चिल्लाएगा। वहीं एनवी के गुस्से को देखकर ईशानी ऑपरेशन में हिस्सा लेने के लिए राजी हो जाएगी और अपने मरीज की जान बचा लेगी। इसके अलावा ईशानी की कामयाबी देखकर ऋषभ बुरी तरह से जलभुन कर राख हो जाएगा। वहीं एनवी को ईशानी पर गर्व होगा कि, 3 साल बाद भी उसने अपने मरीज की जान को बचा ही लिया। ऐसे में आप सीरियल संजीवनी 2 में होने वाले इस हाइ-वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए कितने उत्साहित हैं कमेंट करके जरुर बताएं।

शिल्पा शिंदे पर लगा झूठ बोलने का गंभीर आरोप

खतरों के खिलाड़ी: अजगर ने एक्ट्रेस को पूरी तरह जकड़ा,

शहनाज गिल के स्वयंवर शो से नाराजगी पर सिद्धार्थ ने कही यह बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -