'केजरीवाल सरकार को गिराने की साजिश कर रहे PM मोदी..', सिसोदिया के बचाव में संजय सिंह का आरोप
'केजरीवाल सरकार को गिराने की साजिश कर रहे PM मोदी..', सिसोदिया के बचाव में संजय सिंह का आरोप
Share:

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी पर दिल्ली की केजरीवाल सरकार को गिराने की साजिश रचने का इल्जाम लगाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की AAP सरकार गिराने के लिए भाजपा 20/25 का खेल खेल रही है। AAP के विधायकों को टूट कर भाजपा में आने पर 20 करोड़ और दूसरे नेताओं को तोड़ कर लाने पर 25 करोड़ रुपये की पेशकश की गई है। बता दें कि संजय सिंह आज यानी बुधवार (24 अगस्त) को दिल्ली में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान AAP के MLA संजीव झा, अजय दत्त, सोमनाथ भारती और कुलदीप सिंह भी उपस्थित थे।

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी की सरकार देश की जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। इन एजेंसियों का उपयोग लोकतंत्र की हत्या के लिए किया जा रहा है। इसी प्रकार की कोशिश मोदी सरकार ने दिल्ली की सरकार गिराने के लिए की है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पहले दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ फर्जी केस दर्ज कर सरकार गिराने के लिए दबाव बनाने जो कोशिश की गई। अब AAP के विधायकों को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

संजय सिंह ने चारों MLA संजीव झा, अजय दत्त, सोमनाथ भारती और कुलदीप सिंह को आगे करते हुए कहा कि अब इन्हें ऑफर मिला है। किन्तु शायद उन्हें पता नहीं कि ये सभी सीएम केजरीवाल के सिपाही हैं और ये बिकने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि, सबसे पहले तो वह (संजय) अपने इन बहादुर सिपाहियों को बधाई देते हैं कि इन्होंने साबित किया कि ये अरविंद केजरीवाल के सच्चे सिपाही हैं, दिल्ली और देश के लिए काम करेंगे, मगर किसी धमकी से डरेंगे नहीं।

बता दें कि, जब से मनीष सिसोदिया के खिलाफ LG विनय कुमार सक्सेना के आदेश पर सीबीआई जाँच शुरू हुई है, तभी से दिल्ली सरकार, भाजपा पर आरोप लगा रही है कि, भाजपा केजरीवाल से डरकर इस तरह के आरोप लगा रही है। इसके कुछ दिन बाद, सिसोदिया ने आरोप भी लगाया था कि, भाजपा ने उन्हें AAP छोड़ने के लिए मुख्यमंत्री बनाने और तमाम केस वापस लेने का ऑफर दिया था। हालांकि, उन्होंने फ़ोन किस भाजपा नेता ने किया, ये सिसोदिया ने नहीं बताया। इससे पहले AAP नेता परमजीत कत्याल और योगेंद्र यादव ये दावा कर चुके हैं कि AAP नेताओं को केजरीवाल ने भाजपा नेताओं के नाम से खुद ही फोन लगवाया था और फिर भाजपा पर आरोप लगा दिए की वो आप नेताओं को खरीदने की कोशिश कर रही है। इस कबूलनामे का वीडियो भी इंटरनेट पर मौजूद है। इसी वजह से सिसोदिया का हालिया दावा कमज़ोर पड़ रहा है। साथ ही सियासी पंडित यह भी कह रहे हैं कि यदि केजरीवाल सरकार शराब घोटाले में बिलकुल पाक-साफ़ है, और उनके पास सचमुच भाजपा नेताओं का फोन आया है, तो वे कोर्ट में भाजपा के खिलाफ केस क्यों नहीं करते ? 

'50 खोखे, एकदम OK', नारेबाजी के बीच विधानसभा में भिड़े शिंदे-उद्धव गुट के विधायक

तेजस्वी यादव के मॉल पर CBI ने मारा छापा, मचा बवाल

फ्लोर टेस्ट से पहले स्पीकर विजय सिन्हा ने उठाया ये बड़ा कदम

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -