फ्लोर टेस्ट से पहले स्पीकर विजय सिन्हा ने उठाया ये बड़ा कदम
फ्लोर टेस्ट से पहले स्पीकर विजय सिन्हा ने उठाया ये बड़ा कदम
Share:

पटना: आज बिहार में नीतीश कुमार-तेजस्वी यादव की सरकार का फ्लोर टेस्ट होना है। इसी बीच महागठबंधन सरकार स्पीकर विजय कुमार सिन्हा को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई है। अविश्वास प्रस्ताव के बाद भी विजय कुमार सिन्हा ने स्पीकर पद से इस्तीफा देने ने मना कर दिया था। वही अब बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले स्पीकर विजय सिन्हा ने इस्तीफा दे दिया। 

इस दौरान बिहार विधानसभा स्पीकर विजय सिन्हा ने कहा, सरकार ने 9 अगस्त को इस्तीफा दिया। 10 अगस्त को नई सरकार के गठन का आमंत्रण दिया गया। नई सरकार के गठन के बाद मैं स्वयं स्पीकर पद का त्याग कर देता। मगर 9 अगस्त को मुझे पता चला कि मेरे खिलाफ सचिव को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस भेजा गया है। इस अविश्वास प्रस्ताव का उत्तर देना हमारी नैतिक जिम्मेदारी बन गई। आप सभी लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर के पुजारी हैं। आप जो अविश्वास प्रस्ताव लाए हैं, यह अस्पष्ट है। 9 व्यक्तियों का पत्र मिला, इनमें से 8 का पत्र नियमानुसार नहीं नजर आता। मगर मुझपर जो आरोप लगाए गए। मनमानी के, कार्यशैली को लेकर, तानाशाही करने का। ऐसे में मेरा जवाब देना आवश्यक है। 

वही दूसरी तरफ बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा, नीतीश कुमार के नेतृत्व में जब से सरकार बनी है, ये लोग डर गए हैं। भाजपा को छोड़कर सभी पार्टियां हमारे साथ हैं। हमारे पास बहुमत है। CBI ने हमें डराने के लिए कार्रवाई की है। मगर हम डरेंगे नहीं। यह पहली बार नहीं हो रहा है। 

आज झारखंड में होगा खेला! भाजपा सांसद के ट्वीट से मची सियासी हलचल

बिलकिस बानो गैंगरेप केस के दोषियों के 'सम्मान' पर भड़के फडणवीस, जानिए क्या कहा?

'मुस्लिमों को नज़रअंदाज़ कर रहे अखिलेश यादव..', मायावती ने जमकर सुनाई खरी-खोटी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -