'कर्नाटक रोज महाराष्ट्र के कान के नीचे लगाता है और CM गाल सहलाते हुए विधानभवन जाते हैं': संजय राउत
'कर्नाटक रोज महाराष्ट्र के कान के नीचे लगाता है और CM गाल सहलाते हुए विधानभवन जाते हैं': संजय राउत
Share:

संजय राउत जब से जेल से बाहर आए हैं तब से लगातार उन्हें सुर्ख़ियों में देखा जा रहा है। वह एक के बाद एक बयान दे रहे हैं। अब हाल ही में उन्होंने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे पर जोरदार हमला बोला। जी दरअसल हाल ही में संजय राउत ने कहा- 'किस बात से वे डर रहे हैं। ऐसा लगता है कि उन पर किसी का दबाव है। वे घबराए हुए हैं। कहते थे कि उन्होंने महाराष्ट्र के लिए वहां जाकर लाठियां खाई हैं। कहां गया जोश? अब तो आप सीएम हैं। कुछ कीजिए ना। इस पर हम सब एक हैं। कोई राजनीति नहीं होगी। कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद को लेकर जैसे को तैसा जवाब दें। विपक्ष आपके साथ है। कर्नाटक रोज महाराष्ट्र के कान के नीचे लगाता है और सीएम गाल सहलाते हुए विधानभवन जाते हैं।'

आपको बता दें कि ठाकरे गुट के शिवसेना सांसद ने आज (21 सितंबर, बुधवार) को मीडिया से संवाद करते हुए कहा, ‘ऐसी लाचारी महाराष्ट्र ने कभी नहीं देखी। कल फिर कर्नाटक के सीएम ने इस तरह के बयान दिए कि एक ईंच भी जगह महाराष्ट्र को नहीं देंगे और महाराष्ट्र के गांवों पर जो उनका दावा है, वो भी बरकरार है। इस तरह की भाषा का इस्तेमाल पड़ोसी राज्य के किसी मुख्यमंत्री ने कभी नहीं किया। सीमाविवाद भले ही पुराना है, लेकिन एक दूसरे के राज्य के बारे में सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए।’

केरल: CM पिनाराई विजयन ने की क्रिसमस पार्टी की मेजबानी, राज्यपाल आरिफ को नहीं मिला आमंत्रण

इसी के साथ संजय राउत ने सीएम शिंदे पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘महाराष्ट्र के क्रांतिकारी मुख्यमंत्री ने जो कुछ महीने पहले क्रांति की है, उसका असर कर्नाटक में दिखाई दे रहा है। आज कर्नाटक क्या बोल रहा है, उससे ज्यादा यह जानना जरूरी है कि महाराष्ट्र क्या बोल रहा है। हमारे मुख्यमंत्री क्या बोल रहे हैं। अफसोस कि वे ना जाने किस बात से घबराए हुए हैं। डरे हुए हैं।‘

केवल यही नहीं बल्कि संजय राउत ने आगे यह भी कहा कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री चुप्पी साध लेने के अलावा कुछ नहीं कर रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दोनों राज्यों के सीएम के बीच मध्यस्थता की। हुआ क्या? हालात जस के तस रहे। इतना कुछ होने के बावजूद कर्नाटक के मुख्यमंत्री की भाषा वैसी की वैसी ही है। इस पर आप कुछ जवाब देंगे या नहीं? आप इस पर कुछ बोल क्यों नहीं रहे?

मध्यप्रदेश सरकार का युवाओ को नए साल का तोहफा, इन पदों की भर्ती के लिए होगी आयु सीमा कम

जिसकी थी पुलिस को 1 साल से तलाश वो खुद आ पहुंचा थाने, पत्नी बनी वजह

हरियाणा पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, मुस्लिम बहुल नूंह में सबसे ज्यादा रुकेंगे राहुल, यहीं हुई थी DSP की हत्या

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -