कैजुअल लुक तेजी से Viral, फैमिली पार्टी में साथ नजर आए अर्जुन-मलाइका
कैजुअल लुक तेजी से Viral, फैमिली पार्टी में साथ नजर आए अर्जुन-मलाइका
Share:

बॉलीवुड के क्यूट कपल में शुमार हो चुके अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों लगातार खबरों में चल रहे हुए हैं. कल 28 अप्रैल को संजय कपूर के घर पर हुई पार्टी में दोनों एक साथ में नजर आए. बता दें कि अभिनेता संजय कपूर की वाइफ महीप कपूर के जन्मदिन के ख़ास मौके पर रखे गए बर्थडे बैश में बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने शिरकत की. इस दौरान अर्जुन और मलाइका भी नजर आए. 

खबर मिली है कि कपूर फैमिली के अलावा पार्टी में बच्चन फैमिली, महीप का लेडीज ग्रुप के अलावा प्रीति जिंटा, नीलम-समीर सोनी जैसे सेलेब्स भी शामिल रहें. जहां पार्टी में मलाइका अरोड़ा ग्रीन नियोन कलर के टॉप और व्हाइट पलाजो पैंट्स में नजर आईं तो उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर अपनी फिल्म पानीपत के अंदाज में नजर आई. पार्टी के बाद अर्जुन अपनी कथित गर्लफ्रेंड को सी ऑफ करते हुए भी नजर आए. 

आपको जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले मलाइका से शादी के सवाल पर डीएनए से बात चीत में अर्जुन कपूर ने बताया कि वो अभी सिर्फ 33 साल के हैं और किसी भी तरह से शादी की जल्दी में नहीं हैं. साथ ही अर्जुन से यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपनी शादी को लेकर लगातार चल रही अफवाहों पर क्या राय रखते हैं और इस पर उन्होंने कहा था कि अटकलें किसी को नुकसान नहीं पहुंचाती. लेकिन मैं मानता हूं कि मैं हर समय इनका जवाब नहीं देना चाहता हूँ. 

मिस वर्ल्ड के हाथ लगी बड़ी फिल्म, इस एक्टर के साथ हो सकता है डेब्यू

बॉलीवुड पर लगा 'कलंक', अपना बजट भी नहीं निकाल पा रही मल्टीस्टारर फिल्म

मरणोपरांत कादर खान को पद्मश्री, कनाडा में बेटे ने लिया पिता का सम्मान

Avengers Endgame : पलट कर रख दिए इतिहास के पन्ने, 3 दिन में कमाई 157 करोड़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -