पांच दिवसीय दौरे पर बरेली पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आज से बैठकों का दौर शुरू

लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत गुरुवार (16 फ़रवरी) की रात 5 दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश के बरेली पहुंच हैं। लखनऊ से ट्रेन से रात 1205 बजे संघ प्रमुख बरेली पहुंचे। रेलवे स्टेशन से सीधे डोहरा रोड स्थित GRM स्कूल रवाना हुए। आज शुक्रवार को सुबह से ही GRM में ब्रज प्रांत के प्रचारकों के साथ संघ प्रमुख की अलग-अलग बैठकें होंगी।

मोहन भागवत के प्रवास कार्यक्रम को लेकर कई दिनों से तैयारियां जारी हैं। क्षेत्र और प्रांत के प्रचारक पहले ही बरेली पहुंच चुके हैं। संघ प्रमुख के कार्यक्रम से सियासी लोगों को दूर रखा गया है। गुरुवार रात को मोहन भागवत के आने से पहले ही बड़ी तादाद में सुरक्षा कर्मी रेलवे स्टेशन पर तैनात हो गए थे। मोहन भागवत अयोध्या-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन से रात लगभग 1205 बजे बरेली जंक्शन पर उतरे। RSS के स्वयं सेवकों ने संघ प्रमुख भागवत का स्वागत किया। रेलवे स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों का पहरा रहा। मोहन भागवत को GRM ले जाने के लिए जंक्शन पर गाड़ी तैनात थी। मोहन भागवत सीधे GRM पर पहुंचे।

सूत्रों के अनुसार, भागवत RSS के कुछ पदाधिकारियों के साथ GRM में गुरुवार रात को बैठक की। आज यानी शुक्रवार के कार्यक्रम के संबंध में जानकारी ली। 17 और 18 को GRM में ब्रज प्रांत के प्रचारक और RSS से संबंधित परिवारों के साथ बैठक करेंगे। RSS की ईकाइयों के विस्तार की रणनीति बनाई जाएगी। 2025 में RSS की स्थापना के 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। बता दें कि RSS प्रमुख 20 फरवरी को बरेली से सीतापुर के रवाना होंगे।

'रामचरितमानस' जलाने का विरोध करने की सजा ! 2 महिला नेताओं को अखिलेश यादव ने पार्टी से निकाला

कर्ज में दबा पंजाब ! अर्थशास्त्रियों ने कहा - जनता से चंदा लो, दूसरे सियासी दलों से मदद मांगो

iPhone का पासवर्ड नहीं बता रहीं अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत, अरेस्ट होते ही कर दिया था लॉक

- Sponsored Advert -

Most Popular

मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -