ग्राम पंचायत चुनावों के नतीजे देख सामना में लिखा- 'लोगों ने भाजपा को आईना दिखा दिया है'
ग्राम पंचायत चुनावों के नतीजे देख सामना में लिखा- 'लोगों ने भाजपा को आईना दिखा दिया है'
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में ग्राम पंचायत चुनावों के नतीजे काफी हद तक आ चुके हैं। ऐसे में नतीजों के सामने आने के बाद यह पता चला है कि महाविकास अघाड़ी ने मिलकर बेहतरीन सीटों पर अपना कब्जा जमा लिया है। वहीं बीजेपी ने सभी पार्टियों से ज्यादा सीटें जीती है। अब इसी बीच सामना में BJP को निशाने पर लिया गया है।

सामना में लिखा है, 'ये रुझान नहीं तो और क्या है? ग्राम पंचायत चुनाव जनमत का रुझान ही होता है, यह स्वीकार कर लो नहीं तो महाराष्ट्र की जनता तुम्हें और धूल चटाए बिना नहीं रहेगी। ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग के ‘कार्यकर्ताओं’ का हाथ पकड़कर महाराष्ट्र में राजनीतिक क्रांति नहीं की जा सकती। महाराष्ट्र की माटी कुछ अलग है। चलो, हवा आने दो!' इसके अलावा सामना ने बीजेपी को घेरते हुए यह भी लिखा है कि, 'महाराष्ट्र का विरोधी दल पिछले एक साल से मुंह से हवा छोड़ रहा है कि महाविकास आघाड़ी सरकार को जनमत का समर्थन नहीं है और ‘ठाकरे सरकार’ जुगाड़ू अर्थात जोड़-तोड़ करके बनी हुई सरकार है। ग्राम पंचायत चुनाव के बाद उस विरोधी दल की हवा निकल गई है। राज्यभर से साढ़े 3 हजार ग्राम पंचायतों के नतीजे सामने आ रहे हैं, इसमें महाविकास आघाड़ी ने अच्छी बढ़त बनाई है। शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी द्वारा जीते गए ग्राम पंचायतों को देखते हुए कहा जा सकता है कि लोगों ने भाजपा को आईना दिखा दिया है।'

आगे यह भी लिखा है कि, 'आज तक के नतीजों को देखते हुए कहा जा सकता है कि भारतीय जनता पार्टी के गढ़ लोगों ने उद्ध्वस्त कर दिए हैं। विखे पाटील ने 20 साल से अपने कब्जे में रखी लोणी खुर्द ग्राम पंचायत गवां दी है। रावसाहेब दानवे, चंद्रकांत पाटील, राम शिंदे और नितेश राणे आदि के घरों की ग्राम पंचायत भाजपा ने गवां दी है। रोहित पवार चौंडी गांव की ग्राम पंचायत जीतकर लाए हैं। शिंदे, अहिल्याबाई होलकर के वंशज हैं और चौंडी अहिल्याबाई का जन्मस्थान है। इससे यह समझ में आता है कि भाजपा नेताओं की सत्ता जनता ने किस प्रकार उलट दी है। रावसाहेब दानवे की भोकरदन तालुका में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। सभी पार्टियों के वजनदार लोगों और प्रस्थापितों को चुनाव में झटका लगा है।'

13 साल की मासूम को कलयुगी माँ ने दो बार बेचा, जबरन करवा दी शादी, जानें पूरा मामला

CISF में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों पर निकली बंपर भर्तियां, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

ऑफिसर पद पर निकली वेकेंसी, मिलेगी 1 लाख से अधिक सैलरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -