अखिलेश यादव का बड़ा आरोप- नफरत व समाज को बांटने की राजनीति करती है भाजपा
अखिलेश यादव का बड़ा आरोप- नफरत व समाज को बांटने की राजनीति करती है भाजपा
Share:

लखनऊ: यूपी के मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर के पुरोहित परिवार के सदस्य राज मिश्रा रविवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए। उन्होंने सपा मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव को एक उभरते हुए नेता के रूप में वर्णित करते हुए कहा कि सीएम रहने के दौरान अखिलेश ने बहुत अच्छा काम किया है।

अखिलेश यादव ने राज मिश्रा के पार्टी में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि उन्हें माँ विंध्यवासिनी का आशीर्वाद मिलता रहेगा। अमेरिकी चुनावों का उल्लेख करते हुए यादव ने कहा कि इसका संदेश दूर तक जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज से नफरत और फूट डालने की सियासत करती है। समाजवादी हमेशा सद्भाव, सभी के लिए सम्मान और सभी के लिए काम करने में भरोसा करते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी सर्वेक्षण का हवाला देते हुए, अखिलेश यादव ने कहा कि वहां के प्रेस वालों ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने 22 हजार से ज्यादा बार झूठ बोला है, किन्तु भारत में झूठ के लिए कोई जगह नहीं है। सत्य के रास्ते से ही समाज और देश का कल्याण हो सकता है। उन्होंने कहा कि देश में किसान सबसे अधिक दुखी है। भाजपा सरकार ने नए कानून लाकर उन्हें परेशान करने का कार्य किया है। किसान की खेती पर संकट है। उन्हें बाजार की दया पर छोड़ दिया जाता है, यह किसानों के साथ शत्रुता जैसा है।

कंप्यूटर बाबा को हुई जेल, भड़के दिग्विजय सिंह ने बताया 'बदले की कार्रवाई'

सुब्रमण्यम स्वामी बोले- 'हिन्दू राष्ट्रवाद' की विरोधी हैं कमला हैरिस, आत्मनिर्भर बनें मोदी

बिहार चुनाव: तेजस्वी यादव का जन्मदिन आज, क्या कल मिलेगा सियासी तोहफा ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -