बाबरी मस्जिद पर साध्वी प्रज्ञा का विवादित बयान, कहा- ढांचा गिराने पर गर्व
बाबरी मस्जिद पर साध्वी प्रज्ञा का विवादित बयान, कहा- ढांचा गिराने पर गर्व
Share:

भोपाल: आतंकी हमले में शहीद होने वाले हेमंत करकरे की शहादत पर विवादित टिप्पणी करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लोकसभा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अब बाबरी मस्जिद को लेकर विवादित बयान दिया है। साध्वी प्रज्ञा ने कहा है कि बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराने पर उन्हें कोई अफसोस नहीं है, बल्कि गर्व कि अनुभूति होती है।

मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं साध्वी प्रज्ञा पर आतंक के गंभीर आरोप लग चुके हैं, जिसके लिए उन्हें जेल में लंबी सजा काटनी पड़ी है। अब भाजपा ने उन्हें चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया है। साध्वी को टिकट मिलने के बाद से ही कई विवाद फिर उभर आए हैं।

साध्वी प्रज्ञा ने हाल ही में 2008 के मुंबई हमले में शहीद हुए पूर्व एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे पर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने करकरे की शहादत पर सवाल खड़े करते हुए उन्हें श्राप देने तक की बात कह दी थी। हालांकि, इसके बाद जब मामले ने तूल पकड़ा तो उन्होंने माफी भी मांगी, लेकिन अब चुनाव प्रचार के बीच प्रज्ञा ठाकुर ने बाबरी मस्जिद का मसला फिर खड़ा हो गया है। वहीं अब इस मामले पर सियासत गरमाने की आशंका जताई जा रही है।

खबरें और भी:-

पंजाब के खिलाफ छठी जीत दर्ज कर दिल्ली ने लगाई अंकतालिका में लंबी छलांग

IPL 2019 : मुंबई के खिलाफ राजस्थान ने दर्ज की अपनी तीसरी जीत

नामांकन के बाद बोले सिंधिया- मोदी की असलियत सब जान चुके हैं, वह देश तोड़ रहे हैं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -