रूसी कपल ने हरिद्वार में आकर वैदिक रीति-रिवाज से रचाई शादी, स्वामी परमानंद से लिया आशीर्वाद
रूसी कपल ने हरिद्वार में आकर वैदिक रीति-रिवाज से रचाई शादी, स्वामी परमानंद से लिया आशीर्वाद
Share:

हरिद्वार: रूस के तीन जोड़ों ने हरिद्वार के अखंड परमधाम आश्रम में भारतीय विधि-विधान के साथ विवाह किया। उनकी शादी ख़बरों में छाई हुई है। सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज और फोटोज वायरल हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये जोड़े मुस्लिम और क्रिश्चियन धर्म से जुड़े हुए हैं। लेकिन सनातन में आस्था रखते हैं। इसीलिए इन्होंने वैदिक विधि-विधान के साथ अपनी शादी सम्पन्न करवाई। 

हालांकि, इनमें से दो जोड़े पहले से शादीशुदा हैं मगर हिन्दू धर्म में आस्था के चलते उन्होंने फिर से वैदिक रीति से विवाह किया है। वहीं, एक जोड़ा अविवाहित था जिसने अब शादी रचाई है। वो भी वैदिक परंपरा के मुताबिक। श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य स्वामी परमानंद सरस्वती के सानिध्य में हुए विवाह से पूर्व जोड़ों के रशियन मित्रों ने बारात निकाली। जिसमें रूस से आए इनके साथियों ने खूब डांस किया। विवाह बंधन में बंधे जोड़े भी इस डांस में शामिल हुए। इससे पूर्व तीनो जोड़ों ने मंदिर में माथा टेककर भगवान का और बाद में स्वामी परमानंद का आशीर्वाद लिया। 

बारात का स्वागत महामंडलेश्वर परमानंद महाराज ने फूल बरसाकर किया। रूसी जोड़ों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर विवाह की विभिन्न रस्में निभाईं। हालांकि, पितृपक्ष में कराए गए इस वैवाहिक कार्यक्रम पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं, क्योकि ऐसी मान्यता है कि पितृ पक्ष में शुभ कार्य नही होते हैं। बता दें कि 40 रूसी नागरिकों का एक दल इन दिनों भारत भ्रमण पर है। यह दल वेद वेदांत समागम में प्रतिभाग करने के लिए आश्रम आया हुआ है। इसी दल के 3 जोड़ों ने वैदिक परंपरा के अनुसार, शादी रचाई है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे दुल्हन लाल जोड़े में दिखाई दे रही हैं। वहीं, दूल्हों ने भी परंपरागत ड्रेस पहन रखी है। वही ये विवाह इस समय ख़बरों में छाया हुआ है।

Asian Games 2023 में भारत के 20 गोल्ड, अब दीपिका और हरिंदर की जोड़ी ने स्क्वैश में जीता स्वर्ण पदक

यहाँ मिल रहा है सहायक कृषि अधिकारी बनने का मौका, फटाफट कर लें आवेदन

थमने का नाम नहीं ले रहा महाराष्ट्र के सरकारी अस्पतालों में मौत का तांडव, अब नागपुर में 25 मरीजों ने तोड़ा दम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -