रूस ने हमलों के बीच और भी तेजी से की यूक्रेन की घेराबंदी
रूस ने हमलों के बीच और भी तेजी से की यूक्रेन की घेराबंदी
Share:

रूस और यूक्रेन के मध्य चल रहे युद्ध का आज चौथा दिन  हो चुका है। रूस और यूक्रेन के बीच हालात निरंतर बिगड़ते हुए ही नज़र आ रहे है। दोनों देशों के मध्य अब आमने सामने की जंग हो रही है। इसी बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस ने 24 फरवरी से अब तक 14 विमान, 8 हेलीकाप्टरों, 102 टैंकों, 536BBM, 15 भारी मशीनगनों और 1 BUK मिसाइल को खो चुके है। साथ ही क्रेमलिन ने 3,500 से अधिक सैनिकों को भी खो चुके है। हालांकि, रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले जारी रखने की वजह से हजारों यूक्रेन के नागरिकों ने पड़ोसी देशों में शरण ले चुके है।

खार्किव में दाखिल हुए रूसी सैनिक:  इतना ही नहीं यूक्रेन के खार्किव शहर में रूसी सैनिक दाखिल हो गए है। जहां इस बात का पता चला है कि क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख ने कहा कि रूसी सैनिकों और यूक्रेनी सशस्त्र बलों के जवानों के मध्य भीषण लड़ाई अब भी चल रही है।

यूक्रेन के दूसरे शहरों में घुसे रूसी सैनिक: यूक्रेन में हमलों के मध्य रूसी सैनिक, यूक्रेन के दूसरे शहर में घुस चुके हैं। हम बता दें कि क्षेत्रीय प्रशासन के हवाले से कहा है कि यूक्रेन के दूसरे शहर में रूसी सैनिक घुस गए हैं और इन क्षेत्रों में भीषण लड़ाई चल रही है।

यूक्रेन पर हमलों के बीच रूस का बड़ा दावा: अब तक मिली जानकारी के अनुसार रूस ने यूक्रेन पर हमलों के बीच बड़ा दावा किया है। रूस का दावा है कि उसने यूक्रेन के दक्षिण और दक्षिणपूर्व में 2 बड़े शहरों को घेर चुके है। कुछ ख़बरों का कहना है कि इस बात की सूचना भी दी है।

रूस के हमले में बच्ची समेत 6 लोगों की मौत: रूस के यूक्रेन पर हमले निरंतर जारी हैं। इसी  दौरान यूक्रेन के गवर्नर दिमित्री जिवित्स्की ने बताया कि रूसी गोलाबारी में 7 वर्षीय बच्ची समेत 6 लोग की जान जा चुकी है।

पेशावर में बड़ी दुर्घटना, शिकार हुए पाक के 2 सैनिक

Video: यूक्रेन में लोगों ने रूसी सैनिकों को घसीट कर बनाया बंदी !

तालिबान ने पाकिस्तान पर बोला हमला, 3 की मौत 20 से अधिक घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -