Video: यूक्रेन में लोगों ने रूसी सैनिकों को घसीट कर बनाया बंदी !
Video: यूक्रेन में लोगों ने रूसी सैनिकों को घसीट कर बनाया बंदी !
Share:

रूस-यूक्रेन युद्ध का आज चौथा दिन है। हालाँकि अब भी इस जंग के थमने के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। हालांकि दोनों ही देश इस संबंध में वार्ता के लिए तैयार होने का इशारा दे चुके हैं। इन सभी के बीच भी इस दिशा में अभी तक किसी भी तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। हालाँकि इस बीच कई चौकाने वाले वीडियो सामने आ रहे हैं। अब हाल ही में भी एक वीडियो सामने आया है जो यूक्रेन की सेना ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा किया है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में कुछ लोग दो व्यक्तियों को बंधक बनाते दिखाई दे रहे हैं।

जी हाँ और इनमें से एक व्यक्ति को घसीट कर ले जाया जा रहा है। आप देख सकते हैं इस ट्वीट के साथ संदेश में लिखा गया है, 'आतंक फैलाने वाले पकड़े गए, बहुत अच्छा दोस्तों।' हालांकि अब तक स्पष्ट नहीं किया गया है कि यहां किस के संबंध में बात हो रही है और ना ही वीडियो से यह साफ हो पा रहा है। वहीं मौजूदा हालातों के मद्देनज़र जानकारों का मानना है कि यूक्रेनी सेना ने यहां रूसी सैनिकों के लिए 'आतंक फैलाने वाले' शब्द का इस्तेमाल किया गया है। आप सभी को बता दें कि बीते गुरुवार को रूस ने यूक्रेन पर हमला बोला था और आज चौथा दिन है। इन दिनों में तबाही ही कई तस्वीरें सामने आई।

दूसरी तरफ यह भी कहा जा रहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच जल्द बातचीत होने की भी उम्मीद है। अब तक यूक्रेन पर रूसी आक्रमण में हजारों लोग मारे गए हैं, जबकि यूक्रेन ने दावा किया कि उसकी सेना ने 1,000 से अधिक रूसी सैनिकों को मार डाला। वहीं दूसरी तरफ रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसके सैनिकों ने यूक्रेन में 211 सैन्य बुनियादी सुविधाओं को नष्ट कर दिया है।

सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, कहा था- 'रूस करेगा दुनिया पर राज'

Video: इस लड़की की चतुराई देख दीवाने हुए लोग, चोरों की स्कूटी लेकर हुई फुर्र

रूसी हमलों के बीच यूक्रेनी बाप-बेटी का वीडियो वायरल, देखकर इमोशनल हुए लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -