नए साल पर रूसी मिसाइलों से दहला कीव, दुनियाभर में जश्न, मगर कराह रहा यूक्रेन
नए साल पर रूसी मिसाइलों से दहला कीव, दुनियाभर में जश्न, मगर कराह रहा यूक्रेन
Share:

कीव: नए साल की शुरुआत हो चुकी है। पूरी दुनिया जश्न मना रही है, केवल यूक्रेन को छोड़कर। यूक्रेन को जो डर सता रहा था, वो साल के पहले ही दिन सच होता नज़र आ रहा है। घड़ी पर जैसे ही रात के 12 बजे और नया साल आरंभ हुआ, यूक्रेन की राजधानी कीव, रूसी मिसाइलों से थर्रा उठी। आधी रात के बाद पूरे देश में हवाई हमलों के सायरन बजने लगे।

लोगों में हड़कंप मच गया और जान बचाने के लिए यूक्रेनियों को शेल्टर होम में पनाह लेनी पड़ी। यूक्रेनी प्रशासन ने दावा किया कि शनिवार (31 दिसंबर) को भी रूस ने 20 से अधिक क्रूज मिसाइलें दागी थी, जिसमें कई लोग जख्मी हुए थे। कीव के मेयर विटाली क्लिट्सको ने नये साल पर रूसी मिसाइलों के हमले की पुष्टि की है। हालाँकि, उनका कहना है कि इस हमले में कोई घायल या मौत नहीं हुई है। कीव में कितनी रूसी मिसाइलें छोड़ी गई, इसकी सटीक जानकारी तो अभी सामने नहीं आई है, मगर, 23 क्रूज मिसाइलों को यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा नष्ट अवश्य किया गया है। 

बता दें कि, इससे पहले शनिवार शाम को भी रूस ने कीव पर लगभग 20 मिसाइलें दागी थीं। इसमें कई लोग जख्मी हुए। ये हमले यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के नए साल के संदेश के चंद ही मिनट बाद आए, जिसमें उन्होंने युद्ध में अपने देश के लिए जीत की कामना की थी। यूक्रेन और रूस युद्ध को 11 महीने से अधिक हो चुके हैं, अभी तक इस महायुद्ध का कोई अंत नहीं नजर आ रहा है।

बीच सड़क पर गोली मारकर मशहूर एक्ट्रेस की हत्या, पति-बेटी भी थे साथ

सिंगापुर के एक इंडस्ट्रियल एरिया में भड़की भीषण आग, 1 भारतीय की मौत

नहीं रहे पूर्व कैथोलिक पोप बेनेडिक्ट, पीएम मोदी ने जताया शोक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -